उत्तराखंड देहरादून- गौतम इंटरनेशनल स्कूल में लगी भीषण आग

उत्तराखंड देहरादून
गौतम इंटरनेशनल स्कूल में लगी भीषण आग,
सागर मलिक

उत्तराखंड में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। राजधानी देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा नगर स्थित गौतम इंटरनेशनल स्कूल के स्टोर रूम में दोपहर के समय अचानक आग लग गई।

घटना के समय स्कूल परिसर में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। आग लगते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्कूल स्टाफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और थाना वसंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह स्टोर रूम में हुआ शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। स्टोर में रखे पुराने कपड़ों और अन्य सामान ने आग को तेजी से फैलने में मदद की।

गौरतलब है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून - कुंभ मेला 2027 की हर चुनौती पर होगी नज़र, भीड़ नियंत्रण से लेकर साफ़ सफ़ाई तक

Thu Sep 4 , 2025
सागर मलिक उत्तराखंड के हरिद्वार में साल 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मेला आयोजन को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और सभी तैयारियों को अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि […]

You May Like

advertisement