फिरोजपुर शहर में ब्रह्मा कुमारीज़ द्वारा ईश्वरीय राखी महोत्सव का भव्य आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 02 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित रक्षाबंधन समारोह का आयोजन ग्रैंड होटल, सरकारी स्कूल के सामने, फिरोजपुर शहर में अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में राजयोगिनी बी.के. प्रेम दीदी (निदेशिका, पंजाब जोन) और सर्किल इंचार्ज बी के संगीता दीदी जी के प्रेरणादायक आशीर्वचन सभी के लिए आत्मिक ऊर्जा से भर देने वाले रहे। रक्षाबंधन के शुभ पर्व पर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास, और दृढ़ संकल्पों की राखी का संदेश सभी को भावविभोर कर गया।

        बच्चों के रंगारंग डांस कार्यक्रम और स्वादिष्ट भोजन व्यवस्था ने सभी उपस्थितजनों को आनंदित किया। सभा में परिवारों ने मिलकर सहभागिता की और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।

कार्यक्रम का आयोजन फिरोजपुर शहर सैंटर इंचार्ज सुरमिष्ठा दीदी जी और डिंपल दीदी जी द्वारा किया गया।
हमेशा की तरह ग्रैंड होटल के मालिक रिम्पी भाई,चिराग भाई नमन भाई और तुषार भाई के सहयोग के लिए बहनों ने उनका धन्यवाद किया और उनको ईश्वरीय सौगात दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों ने भाग लिया।

     बहनों ने सभी का तहेदिल से आभार प्रगट किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MP REWA ,कलेक्ट्रेट परिसर में एग्रीमेंट पर कॉफी हाउस को दे दी नौ करोड़ की जमीन, किराया मात्र 5 हजार

Sun Aug 3 , 2025
स्टेट हेड /राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश,,8889284934 सरकारी जमीनों में किए गए एक खेल का नया मामला आपके होश उड़ा देगा। कलेक्ट्रेट परिसर की बेशकीमती जमीन को कौड़ियों के दाम पर इंडियन कॉफी हाउस को एग्रीमेंट के आधार पर दे दिया गया है। खास बात यह है कि हर माह जहां […]

You May Like

advertisement