मसुविवि परिसर में 15 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य अतिथि गृह -कुलपति

मसुविवि परिसर में 15 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य अतिथि गृह
कुलपति
प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने से विश्वविद्यालय के आधारभूत ढांचे को मिलेगी नई मजबूती


आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ को अपने परिसर में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य अतिथि गृह (गेस्ट हाउस) के निर्माण हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह परियोजना विश्वविद्यालय के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। परियोजना के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है।अतिथि गृह निर्माण परियोजना का मूल्यांकन रचना एवं मूल्यांकन प्रभाग, राज्य नियोजन संस्थान, उत्तर प्रदेश योजना भवन द्वारा किया गया था। मूल्यांकन उपरांत परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद विश्वविद्यालय में आने वाले विशिष्ट अतिथियों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विश्वविद्यालय के मीडिया ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने इसके लिए जनपद वासियों और क्षेत्र वासियों के साथ-साथ प्राध्यापकों, शिक्षाविदों आदि को बधाई देते हुए कहा कि परिसर में अतिथि गृह की कमी महसूस की जा रही थी जो सभी के सहयोग से जल्द ही मूर्त रूप प्राप्त करेगी। कुलपति जी ने इसे विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक बताते हुए कहा कि यह स्वीकृति संस्थान के निरंतर विकास और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम है।
उन्होंने कहा, “महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय को प्रदेश सरकार द्वारा अतिथि गृह निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलना हमारे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। यह केवल एक भवन का निर्माण नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध एवं राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान का प्रतीक है। अतिथि गृह के निर्माण से देश-विदेश से आने वाले विद्वानों, शोधकर्ताओं और विशिष्ट अतिथियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा विश्वविद्यालय में उच्च स्तरीय शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।”
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय को एक आधुनिक, समावेशी और उत्कृष्ट शिक्षण-शोध केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए आधारभूत संरचनाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है और अतिथि गृह की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की है कि परियोजना के पूर्ण होने के बाद महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय पूर्वांचल के प्रमुख शैक्षणिक एवं शोध केंद्रों में अपनी पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
जब अतिथि गृह के स्वीकृति की जानकारी विश्वविद्यालय परिसर में पहुंची तो सभी ने समवेत स्वर में इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी के प्रयासों की सराहना की , साथ ही साथ प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया ,तथा इसे विश्वविद्यालय की अन्य उपलब्धियां के साथ एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि से जोड़ते हुए कहा कि यह अतिथि गृह हम जनपदवासियों के लिए एवं विश्वविद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विविआजमगढ़
मो.नं. 9452 4458 78

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement