धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में निकाली गई श्री वामन भगवान की भव्य शोभायात्रा

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में निकाली गई श्री वामन भगवान की भव्य शोभायात्रा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद तथा महंत बंसीपुरी महाराज के सानिध्य में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने किया यात्रा का शुभारंभ।
नगर में अनेक संस्थाओं ने फूल बरसाकर वामन भगवान का किया स्वागत।
स्थान-स्थान पर शोभायात्रा के लिए प्रसाद और जलपान की संस्थाओं ने की व्यवस्था।
ड्रोन से की गई शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा।
भव्य आतिशबाजी और वामन भगवान के नौका विहार के साथ संपन्न हुआ वामन द्वादसी मेला।

कुरूक्षेत्र, 26 सितंबर : श्री वामन भगवान की भव्य शोभायात्रा मंगलवार को बैंड बाजों के साथ दुखभंजन महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, श्री जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप तथा स्थाणेश्वर महादेव मंदिर के महंत बंशीपुरी महाराज के सानिध्य में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने हरी झंड़ी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया। इस कार्यक्रम में इंपु्रवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष जलेश शर्मा ने विशिष्ट अतिथि तथा समाजसेवी ओमप्रकाश पलवल ने मुख्य यजमान के रूप में भाग लिया। सबसे पहले मंदिर में वामन भगवान की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंगला, सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा, नगर पालिका पिहोवा के चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, सभा के प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा के नेतृत्व में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप, महंत बंसीपुरी, शोभा यात्रा के मुख्य अतिथि अशोक अरोड़ा, विशिष्ट अतिथि जलेश शर्मा तथा मुख्य यजमान ओमप्रकाश पलवल को वामन भगवान का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात तीनों संतो और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा सहित अन्य अतिथियों ने वामन भगवान की पालकी को कंधे पर उठाया और शोभा यात्रा में शामिल किया। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने संतो के सानिध्य में इस यात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक भजनों की धुन पर थिरकते नजर आए। विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा नगर की विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस यात्रा में राधा कृष्ण व हनुमान जी सहित अनेक मनमोहक झांकियां शामिल थी। श्री कृष्ण कृपा परिवार तथा जीओ गीता की राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र थी। इसके अलावा श्री साईं शिरडी सेवा संघ, शिव शक्ति सेवा मंडल तथा खाटू श्याम की झांकियां शोभायात्रा में शामिल रहीं। श्री जयराम विद्यापीठ के वेदपाठी ब्रह्चारियों, सभा द्वारा संचालित कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के वेदपाठी ब्रह्मचारी, गुरुधाम संस्कृत वेद विद्यापीठ के ब्रह्मचारी भी यात्रा में शामिल रहे। सबसे आगे 51 महिलाएं सिर पर कलस उठाकर यात्रा में शामिल रहीं। इस शोभा यात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर व्यापारिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। स्थान-स्थान पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। ड्रोन से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।
श्री दु:खभंजन महादेव मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा गीता स्कूल मार्केट, आर्य समाज मार्केट, अंबेडक़र चौक, पालिका बाजार, कच्चा घर में पहुंचे विवेक मेहता विकी ने अपने समर्थकों सहित श्री वामन भगवान का स्वागत किया और यात्रा में शामिल ब्राह्मण समुदाय के गणमान्य लोगों का फूल माला डालकर स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान का प्रबंध भी मेहता द्वारा किया गया। यहां से चलकर शोभायात्रा नया बाजार व सीकरी चौक में पहुंची। सीकरी चौक में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में उनके समर्थकों ने वामन भगवान को तिलक किया और ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित लोगों का फूल माला डालकर स्वागत किया। वहां से चलकर शोभायात्रा पुरानी सब्जी मंडी, छोटा बाजार, रोटरी चौक, विश्वकर्मा चौक, अंबेडकर चौक, गुरुद्वारा छठी पातशाही चौक से होती हुई सन्निहित सरोवर पर पहुंची। सन्निहित सरोवर पर भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया और उसके बाद वामन भगवान की पालकी को नौका में बिठाकर सन्निहित सरोवर में जलविहार करवाया गया। यह दृश्य देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। तत्पश्चात सरोवर की आरती की गई और इस प्रकार वामन द्वादशी मेला संपन्न हुआ।
सीकरी चौक में अशोक अरोड़ा ने ब्राह्मण समाज का किया सम्मान।
शहर के सबसे पुराने मोती चौक (सीकरी चौक) में पुराने समय में दशहरा इत्यादि त्यौहार के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा का स्थानीय विधायक या किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति द्वारा तिलक करने की परंपरा थी लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह परंपरा बंद हो गई थी। इस बार श्री वामन भगवान की शोभायात्रा का पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में यात्रा में शामिल गणमान्य लोगों का तिलक करके स्वागत किया और इस पुरानी परंपरा को दोबारा से पुनर्जीवित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने यात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित लोगों को फूल माला डालकर सम्मानित किया।
इन संस्थाओं की रहेगी भागीदारी।
श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा आयोजित वामन भगवान की इस शोभा यात्रा में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, जीओ गीता, श्री कृष्ण कृपा परिवार, श्री जयराम संस्थाएं, इस्कॉन, श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत, श्री स्थाणुसेवा मंडल, श्री शिवरात्रि सेवा मंडल, श्री शिवशक्ति सेवा मंडल, हरियाणा कला परिषद, श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति, श्री शिरड़ी सांई सेवा संघ, ब्राह्मण सभा हरियाणा, हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास, अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा, श्री सनातन धर्म गौशाला, गुरु रविदास धर्मशाला एवं सभा, पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री हनुमान मंदिर सभा, भगवान परशुराम स्टूडेंट ऑर्गेनाईजेशन, उमंग समाजसेवी संस्था, एसजीडी संस्कृत वेद विद्यापीठ, बर्फानी सेवा मंडल, शीतला माता सेवा समिति, प्राचीन दुर्गा माता एवं राधा कृष्ण मंदिर ब्रह्मसरोवर, प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र, पाल गडरिया समाज, लायस क्लब, फिनिक्स क्लब, रोटरी क्लब, श्री कात्यानी मंदिर, मुल्तान सभा, दर्राखेड़ा सेवा समिति, अद्वैत स्वरूप आश्रम (नंगली वाली कुटिया) भारतीय नौजवान सभा, सेवा ट्रस्ट यूके, प्रजापति जागरूक सभा, धीमान ब्राह्मण पंचायत सभा, हरियाणा पिछड़ा वर्ग महासभा, अंबेडकर चौक मार्किट एसोसिएशन, हरियाणा रैडीमेड गारमैंट एसोसिएशन, हॉटल एसोसिएशन, कुरुक्षेत्र सेवा मंडल, गुर्जर धर्मशाला, विश्व हिंदू परिषद, मातृभूमि सेवा मिशन, गुर्जर धर्मशाला सहित अन्य संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व हिन्दू महासंघ देश में हिन्दू धर्म के प्रचार-प्रसार व उसकी रक्षा की दिशा में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहा है : स्वामी धर्मदेव

Tue Sep 26 , 2023
विश्व हिन्दू महासंघ देश में हिन्दू धर्म के प्रचार-प्रसार व उसकी रक्षा की दिशा में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहा है : स्वामी धर्मदेव। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।दूरभाष – 9416191877 सनातन धर्म व हिन्दु धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए युवा महासम्मेलन को […]

You May Like

Breaking News

advertisement