शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के बीच शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं विद्या प्रवेश उत्सव का विराट कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के बीच शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं विद्या प्रवेश उत्सव का विराट कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं विद्या प्रवेश उत्सव का विराट कार्यक्रम एमजेपी रोहिलखंड यूनिवर्सिटी के सामने होटल विक्रांता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार एवं विशिष्ट अतिथि विधायक मीरगंज डॉ डी.सी.वर्मा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती की वंदना से किया गया। इस अवसर पर एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक को अपना संपूर्ण जीवन शैक्षिक कार्य में लगाने के बावजूद उसको बुढ़ापे का अधिकार पुरानी पेंशन से वंचित कर दिया गया है, उन्होंने सरकार से शिक्षकों की पुरानी पेंशन और टीईटी संबंधी समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया है।
मुख्य अतिथि बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने अपने संबोधन में शिक्षकों के कर्तव्य तथा कार्य की सराहना करते हुए उनकी समस्याओं को संसद में उठाने के लिए आश्वासन दिया। शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की बुनियाद बताते हुए उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए सभी शिक्षक उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, ऐसे में उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होना चाहिए, हम निश्चित ही उनकी समस्याओं के लिए हमेशा उनके साथ खड़े हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षको के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, उनकी समस्या को दूर करने के लिए हमेशा उनके साथ है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने संगठन में एकता पर बल दिया और जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार से कहा कि आपके जनपद में यदि किसी शिक्षक का शोषण हो, तो उसके लिए पूरा प्रदेश उस शिक्षक के साथ खड़ा रहेगा। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र गंगवार ने इस अवसर पर कहा कि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह सदैव शिक्षक समस्याओं को बहुत ही गंभीरता पूर्वक सदन से लेकर सड़क तक उठाते रहे हैं। उन्होंने टीईटी के मुद्दे पर 2010 से पहले के नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी बाध्यता को अव्यवहारिक बताते हुए उसके विरोध में आवाज उठाई है। जिलाध्यक्ष ने सभी शिक्षकों को आश्वासन दिया कि संगठन पूरी निष्ठा से शिक्षक हित में सदैव कार्य करता रहेगा और किसी भी साथी का शोषण नहीं होने देगा। इस अवसर पर संगठन द्वारा विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले शिक्षकों एवं छात्रों का सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी शिक्षक साथियों का संगठन की तरफ से जिलाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया। इस विराट कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप पवार, बदायूं जिले के जिलाध्यक्ष अरुण पांडे, कासगंज के जिलाध्यक्ष विकास कुमार, बरेली जिला मंत्री गिरजेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम द्वारा श्याम गंज सब्जी मंडी पहुंच कर औचक निरीक्षण करते हुए खोया एवं पनीर का लिया गया नमूना

Mon Apr 13 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आम जन मानस को शुद्ध खाद्य पदार्थो की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम, जिसमें, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मुकेश, श्री तेज बहादुर सिंह, श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह […]

You May Like

Breaking News

advertisement