बरेली: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष,कैंट विधायक तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री का किया भव्य स्वागत समारोह आयोजित

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष,कैंट विधायक तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री का किया भव्य स्वागत समारोह आयोजित

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : आज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर द्वारा भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष, कैंट विधायक तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री का भव्य स्वागत समारोह किया गया।
पीलीभीत बायपास के एक मैरिज हॉल में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर बरेली द्वारा भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार का भाव स्वागत किया गया जिसमें सैकड़ो की तादात में मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ – सबका विकास – सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है प्रदेश और केंद्र की सरकारों ने जो भी योजनाएं लागू की हैं उनका भरपूर लाभ मुस्लिम समाज को भी लगातार मिल रहा है तो मुस्लिम समाज भी भारतीय जनता पार्टी के साथ खुलकर आए। इसी मौके पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू मुस्लिम के बीच खाई पैदा करने का काम गैर भाजपा पार्टियों का रहा है भारतीय जनता पार्टी सभी के लिए कार्य करती है भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है भाजपा की सरकारों द्वारा दिया जा रहा लाभ हर समाज को बराबर मिल रहा है इसलिए भाजपा को मुस्लिम भाजपा को ही वोट दें।
वन एवं पर्यावरण मंत्री के भाई भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से सभी के हित की बात करती है भारतीय जनता पार्टी में जात बिरादरी से ऊपर उठकर कार्य किए जाते हैं भारतीय जनता पार्टी मुसलमानों की सच्ची हितैषी है मुस्लिम समाज को भारतीय जनता पार्टी के साथ निडर होकर जुड़ना चाहिए।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष और इस कार्यक्रम के आयोजन अनीस अंसारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति धर्म पंत से उठकर देशवासियों के लिए प्रदेशवासियों के लिए काम करने वाली पार्टी है तमाम योजनाएं गिनाते हुए उन्होंने कहा की योजनाओं का लाभ अगर हिंदू समाज को मिल रहा है तो मुस्लिम समाज को भी बराबर मिल रहा है इसलिए लगातार मुस्लिम समाज भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहा है तथा मुसलमानों से आह्वान किया कि वे दूसरी पार्टियों के बहकावे में ना आकर देश हित में समाज हित में भारतीय जनता पार्टी का साथ दें भारतीय जनता पार्टी को वोट दें।
इस मौके पर मुख्य रूप से विष्णु शर्मा, अमरीश कठेरिया, सूर्यकांत मौर्य, अरुण सक्सेना, महामंत्री जावेद अहमद, मोबीन, इस्लाम कुरेशी, इस्लाम सुल्तानी, जावेद अंसारी, चांद बाबू, सैयद फैसल, अफजाल अहमद, फरहा खान, रानी शबाना, परवीन वारसी, नवाब खान, शाहनवाज अंसारी, मोहम्मद कैफ, आसिफ अल्वी, खुर्शीद आलम, अरबाज खान, ताहिर मिस्बाह, कामरान अली, मोइन खान आदि सैकड़ो मुस्लिम समाज के लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: जुलूस ए मोहम्मदी से पहले गड्डा मुक्त की जाएं सड़के

Tue Sep 19 , 2023
जुलूस ए मोहम्मदी से पहले गड्डा मुक्त की जाएं सड़के दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने कहा कि जुलूस ए मोहम्मदी चाँद की तारीख 11,12 रबीउल अव्वल यानि 27,28 सितम्बर 2023 को निकाला जायेगा,उन्होंने नगर निगम व प्रशासन से मांग करते हुए कहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement