कलारागिनी ट्रस्ट के 20 बच्चों के दल ने किया दिल्ली व नोएडा का शैक्षिक भ्रमण

कलारागिनी ट्रस्ट के 20 बच्चों के दल ने किया दिल्ली व नोएडा का शैक्षिक भ्रमण।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

बच्चों ने किया साईंस सैंटर, राजघाट, लाल किला व अक्षरधाम का भ्रमण।

कुरुक्षेत्र, 4 अप्रैल: कलारागिनी ट्रस्ट के बच्चों का एक दल शैक्षिण भ्रमण के लिए दिल्ली व नोएड़ा पहुंचा। यहां बच्चों ने राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में जहां साईंस से जुड़ी विभिन्न चीजों को जाना, वहीं राजघाट व गांधी मैमोरियल पर बच्चों ने गांधी से जुड़ी बातों को जाना। वहीं बच्चों ने लाल किला व अक्षरधाम के अलावा अन्य स्थानों का भ्रमण किया। कलारागिनी ट्रस्ट की संस्थापिका रजनी मधाडिय़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कलारागिनी ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा प्रदान की जा रही है। इन बच्चों के लिए दिल्ली जैसे शहर में जाना बड़ी बात रहती है। इसलिए ट्रस्ट द्वारा 20 बच्चों के दल को शैक्षिक भ्रमण के लिए ले जाया गया जहां बच्चों ने बहुत कुछ जाना व मैट्रों में सफर के अलावा अन्य बहुत सी चीजों को जाना व समझा।
रजनी ने बताया कि बच्चे पहले नोएड़ा में गुड़ वक्र्स संस्था में पहुंचे यहां गुड़ वक्र्स के बच्चों के साथ बच्चों का मिलना हुआ व विचारों का आदान प्रदान किया। यहां गुड़ वक्र्स की अध्यक्षा स्मृति मिश्रा ने संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में बताया। उन्होने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक टूर से बच्चे नई तकनीकों से अवगत होते हैं और नए अवसरों को पहचान पाते हैं। कलारागिनी द्वारा ऐसे बच्चों को दिल्ली व नोएड़ा का भ्रमण करवाया है जो शिक्षा के बारे जान ही नही पा रहे थे और दिल्ली जैसे शहर में भ्रमण के लिए जाना इनके लिए बहुत बड़ी बात थी। इसके लिए रजनी मधाडिय़ा की उन्होने खूब तारीफ की। इसके बाद दोनो संस्थाओं के बच्चों ने दिल्ली स्थित साईंस सैंटर का भ्रमण किया और साईंस से जुड़ी अनेकों बातों को जाना।
वहीं दिल्ली की सांईंस अध्यापिका रानी वैद्य ने बच्चों से आम समस्याओं के बारे में विस्तार से बातचीत की और बच्चों को करियर के बारे में जागरूक किया। रानी वैद्य ने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रतिभा, काजल, निशा, प्रान्जुल, हर्ष, स्वाति नंदिनी, प्रवीण, अभिषेक, सावित्री, आरती व अन्य मौजूद रहे।
दिल्ली भ्रमण के दौरान रजनी मधाडिय़ा व स्मृति मिश्रा के साथ बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को मिला श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार

Tue Apr 4 , 2023
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को मिला श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : हरियाणा के राज्यपाल व श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को श्रीकृष्णा […]

You May Like

Breaking News

advertisement