दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए जगदलपुर से रवाना हुआ 356 तीर्थयात्रियों का जत्था सांसद श्री महेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर जत्था को रवाना

जगदलपुर 18 नवंबर 2025/ धार्मिक आस्था और सरकारी संकल्प का अद्भुत संगम बस्तर के टाऊन हॉल में तब देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 356 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था दक्षिण भारत के पवित्र धामों के लिए रवाना हुआ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना ने जिले के इन बुजुर्गों के लिए तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम की वर्षों पुरानी कामना को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त किया है।
      यात्रा की शुरुआत सोमवार को जगदलपुर के टाऊन हॉल परिसर से हुई। यहां उत्साह और भक्तिपूर्ण माहौल में सांसद श्री महेश कश्यप और महापौर श्री संजय पाण्डेय ने बसों को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को विदाई दी। सांसद श्री कश्यप ने इस प्रयास को वरिष्ठों के प्रति सम्मान का द्योतकश् बताते हुए सभी के मंगलमय यात्रा की कामना की, जबकि महापौर श्री पाण्डेय ने इस पुनीत कार्य के लिए सरकार और विभाग की सराहना की। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती सुचिता मिंज भी उपस्थित थीं।
      सोमवार को ये सभी 356 श्रद्धालु बसों के माध्यम से रायपुर के लिए रवाना हुए, जहां विश्राम के बाद उनकी वास्तविक आध्यात्मिक यात्रा का चरण शुरू हुआ। मंगलवार दोपहर को, यह पूरा दल रायपुर से विशेष रेलगाड़ी द्वारा अपनी बहुप्रतीक्षित तीर्थयात्रा पर निकल पड़ा। तिरुपति के भगवान बालाजी, मदुरै की देवी मीनाक्षी और रामेश्वरम के भगवान रामनाथस्वामी के दर्शन की अभिलाषा लिए, यात्रियों के चेहरे पर खुशी और संतोष का भाव स्पष्ट नजर आ रहा था। बस्तर से शुरू हुई यह यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी योजनाओं की सफलता को भी दर्शाती है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आहरण एवं संवितरण अधिकारियों हेतु बड़ा बदलाव, जीएसटी रिटर्न फाइलिंग में देरी पर ई-बिल पर रोक

Tue Nov 18 , 2025
जगदलपुर 18 नवंबर 2025/ सरकारी खजाने से वेतन और अन्य भुगतान जारी करने वाले समस्त आहरण और संवितरण अधिकारियों के लिए वित्त विभाग ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। अब आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा ई-बिल की तैयारी की प्रक्रिया को सीधे तौर पर उनकी जीएसटी टीडीएस रिटर्न […]

You May Like

advertisement