रायबरेली में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां मौनी अमावस्या स्नान के लिये जा रहे परिवार के एक महिला समेत चार सदस्यों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। मामला भदोखर थाना इलाके में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर मुंशीगंज बाईपास के पास का है। यहां लखनऊ के तेलीबाग़ निवासी परिवार बोलेरो पर सवार होकर कल होने वाले मौनी अमावस्या स्नान के लिये महाकुम्भ जा रहा था। तभी तड़के यहां के मुंशीगंज में कान्हा ढाबा के पास इनका वाहन ट्रैक्टर से भिड़ गया। भिड़ंत में बोलेरो के परखच्चे उड़ गये जबकि ट्रैक्टर सवार मौके से फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। तभी पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ बोलेरो में सवार कुल छह लोगों को अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों के मुताबिक इनमें से तीन को मृत लाया गया था। तीन अन्य घायलों में से एक और महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक बालक समेत दो का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है। हादसे में कुल चार लोगों की मौत की सूचना पाकर परिजन लखनऊ से रायबरेली के लिये रवाना हो गये हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दिया जा रहा 3 लाख रुपए तक का ऋण : नेहा सिंह

Tue Jan 28 , 2025
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दिया जा रहा 3 लाख रुपए तक का ऋण : नेहा सिंह। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 28 जनवरी : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। महिला विकास निगम के माध्यम […]

You May Like

advertisement