हिन्द रक्षक शिव महाशक्ति सेवा संस्थान द्वारा 31 दिसम्बर 2023 से 2 जनवरी 2024 तक एक विशाल भंडारे का होगा आयोजन

हिन्द रक्षक शिव महाशक्ति सेवा संस्थान द्वारा 31 दिसम्बर 2023 से 2 जनवरी 2024 तक एक विशाल भंडारे का होगा आयोजन

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली :हिंद रक्षक, शिव महाशक्ति सेवा संस्था,नाथ नगरी बरेली धाम संस्था(रजि०) के तत्वाधान में मंडल कार्यालय गली हिंद रक्षक, होली चौक संजय नगर बरेली पर हुई बैठक में गत अनेक वर्षों की भांति इस वर्ष भी नववर्ष 2024 के शुभ अवसर पर माता श्री पूर्णागिरी दरबार निकट भैरों मंदिर (भैरों चट्टी)पर माता श्री पूर्णागिरी जी एवं भैरों बाबा के भक्तों की सेवा में 31दिसंबर 2023 से 02 जनवरी 2024 तक विशाल भंडारे का आयोजन होना तय हुआ है।
बैठक में महासचिव श्रीमती नीरज भारद्वाज, सचिव रत्न शर्मा, भंडारा संचालक जितेन्द्र कुमार जोशी एवं नवीन जोशी, राकेश रस्तोगी, तान सिंह फौजी, दीपक कश्यप, सोनू, गुनगुन वर्मा, सोनाली वर्मा, सुभाष शर्मा, अशोक शर्मा, दिनेश जोशी, कुणाल जोशी, कनुप्रिया अग्रवाल, सुजल जोशी, ओबी गुप्ता आदि
सभी पदाधिकारी एवं सेवादार सम्मिलित हुए।
संस्था प्रधान/अध्यक्ष प्रवीण जे० भारद्वाज ने कहा माता पूर्णागिरी दरबार में दर्शनार्थियों की पूरे वर्ष में सबसे ज्यादा यात्री/भीड़ नववर्ष पर ही होती है। तथा माता के भक्तों की सेवा मात्र से असीम पुण्य की प्राप्ति होती है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समस्त दुकानों और वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित

Sun Dec 31 , 2023
समस्त दुकानों और वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के आदेशों के क्रम में उत्तर प्रदेश दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 की धारा-8 जनपद बरेली की सभी नगर पालिकाएं जहां उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम लागू […]

You May Like

advertisement