महाभारत काल में स्थापित प्रचण्ड बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर पर कि गया विशाल रुद्धाभिषेक व श्रंगार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के पाँचवे चरण वंश वृद्धि, धन प्राप्ति हेतु द्वापर युग में स्थापित शिवपिण्डी बाबा धोपेश्वर नाथ मन्दिर शिव भक्तो के गंगा जल नन्द ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया श्रद्वालु अपने माथे पर त्रिपुड लगाये भंगवा रंगे यात्रा में शामिल हुऐ ।
जलाभिषेक यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व समिति के उपाध्यक्ष धर्मेश अग्रवाल के निर्देशन में श्यामगंज मन्दिर पर गणेश पूजन एवं नाथ नगरी चालीसा का पाठ करा गया घंटा शंख नगाडे बजाकर प्रातः 7 बजे जलाभिषेक शोभायात्रा आरम्भ की गयी। सर्वप्रथम यात्रा कालीबाड़ी, संजय कम्युनिटी हाल, रामपुर गार्डन, प्रभा टाकिज, कैट, बी०आई० बाजार के रास्ते होते हुये (महा तांत्रिक) बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर पहुँची जगह-जगह भक्तो के जयकारों से बरेली नाथ नगरी ॐ नमः शिवाय, जय-जय शिव शंकर कांटा लगे न कंकड प्याला तेरे नाम का पिया, मधुर भक्तिमय संगीत के साथ नाचते गाते वातावरण शिवमय हो गया।
चौराहे पर जगह-जगह पुष्प वर्षा में शामिल दिव्यजाग्रति संस्था, प्रचीन कालीदेवी मंदिर चाहबाई समिति, मनोकामना मन्दिर समिति, आध्यातम संस्था, विश्व जागृति मिशन समिति आदि शामिल रही।
परम्परागत वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ पंण्डित आशुतोष शर्मा व साधु संत द्वारा महामृत्युजय मंत्र का पाठ के बाद आराधना कर ताम पात्र में गंगाजल, दूध, आदि सामग्री से प्रचण्ड शिवलिंग पर समाहिक रुद्धाभिषेक आरम्भ कराया गया भक्तों द्वारा ऋतु, फल, फूल अर्पण कर भस्म से भोले का अंगार किया गया चचंल मन को केन्द्रीय कर भोले को प्रणाम किया गया सभी स्त्री-पुरुष ने भौतिक सुख की प्राप्ति हेतु अलग-अलग सामग्री चढ़ाई। तत्पश्चात आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
समिति के मीडिया प्रभारी मनोज देवल बताया कार्यक्रम के छठे चरण में दिनांक 12.08. 2024 दिन सोमवार बाबा वनखण्डीनाथ मंदिर पर विशाल सामूहिक रूद्राभिषेक किया जायेगा।
समिति के पदाधिकारी ब्रजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज देवल, रितेश अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, राधिका शर्मा, धर्मेश अग्रवाल, धर्मार्थ सक्सेना, रोहित अग्रवाल, कपिल गुप्ता, अरविन्द पाण्डेय, आशुतोष शर्मा, तुषार गुप्ता, तीरथ राम, संजय अग्रवाल आदि जलाभिषेक शोभा यात्रा में शामिल रहें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव सेना बरेली की सप्तनाथ परिक्रमा यात्रा में गूंजा हर-हर महादेव का उद्घघोष

Tue Aug 6 , 2024
पिछले सत्रह साल से निकाली जा रही है यह परम्परागत सप्तनाथ जलाभिषेक परिक्रमा यात्रा: दीपक पाठक दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के तृतीय सोमवार को शिवसेना (एकनाथ शिंदे) बरेली द्वारा स्थानीय श्री अलखनाथ मंदिर से परम्परागत सप्तनाथ जलाभिषेक परिक्रमा यात्रा […]

You May Like

Breaking News

advertisement