प्रचीन काली देवी मंदिर चाहवाई समिति द्वारा भगवान् महादेव का विशाल सामूहिक रूद्राभिषेक, जलभिषेक व श्रंगार प्रदोष पूजनकिया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : प्रचीन काली देवी मंदिर चाहवाई समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम आज मंदिर समिति द्वारा कात्यानी भवन पर सभी शिव भक्त एकत्र होंकर भगवान महादेव का विशाल सामूहिक रूदाभिषेक व श्रंगार प्रदोष पूजन किया गया। सैकड़ो शिव भक्तों ने भाग लिया।
इससे पूर्व प्रचीन काली देवी मंदिर की समिति के राजीव शर्मा के निर्देशन में गणेश पूजन, शिव स्तुति, का पाठ कराया गया। पंण्डित प्रदीप कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा विधिवत सामूहिक रूदाभिषेक व प्रदोष पूजन आरम्भ कराया। सभी शिव भक्तों ने भोतिक सुख प्राप्ति के लिए फल फूल शहद, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा आदि सामग्री अर्पित कर भोले का भस्म से श्रृंगार किया गया। सभी शिव भक्त माथे पर त्रिपुड लगाये मन को केन्दित कर भगवान भोले से प्रार्थना की। हर-हर महादेव शम्भु काशी विश्वनाथ गंगे, जय महाकाल के जयकारो व भजनो से वातावरण शिवमय हो गया। तदपश्चात भोले की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
रूदाभिषेक कार्यक्रम उपस्थित प्रेम कुमार श्रीवास्तव, राजीव शर्मा, मिनी शर्मा अमित श्रीवास्तव, शालिनी श्रीवास्तव, मनोज देवल, मीरा देवल, हिमाशु जौहरी, रीना जौहरी, शुभम अग्रवाल, माला अग्रवाल, शिव मोहन सक्सेना, रिंकू श्रीवास्तव, पंकज देवल, नूतन देवल, मकेश देवल, बृजेश शर्मा, सविता देवल, विनय देवल, पं० प्रदीप कुमार, आदि शामिल हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कवि ऋषि कुमार च्यवन द्वारा रवि कुमार को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर उनका किया सम्मान

Sun Aug 18 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा च्यवन द्वारा दिल्ली में कर्नल पतंजलि शर्मा स्मृति समिति, माल्यार्थ फाउंडेशन, वर्ल्ड आयुष फाउंडेशन,सहज संभव, साहित्य वेलफेयर कल्चरल एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन आदि संस्थाओं द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ओ.के. मॉडल स्कूल मोहन गार्डन नई दिल्ली के प्रबंधक श्री रवि […]

You May Like

Breaking News

advertisement