अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए कुरुक्षेत्र से बड़ी संख्या में अग्रबन्धु होंगे रवाना

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए कुरुक्षेत्र से बड़ी संख्या में अग्रबन्धु होंगे रवाना।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से आयोजित होगा।

कुरुक्षेत्र, 23 दिसम्बर : अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंगला के नेतृत्व में शनिवार को भारी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग पंचकूला में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष प्रमोद बंसल ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन पंचकूला में 24 व 25 दिसम्बर को आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि यह अधिवेशन राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल के मार्गदर्शन में तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता सांसद राज्यसभा की अध्यक्षता में आयोजित होगा। बंसल ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन के संबंध में हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गर्ग तथा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंगला के नेतृत्व में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने ने बताया कि देश के सात करोड़ अग्रवालों की प्रतिनिधि संस्था एवं महाराजा अग्रसेन जी के समाजवाद एवं समानता के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने वाले इस संगठन के आयोजन का दायित्व हरियाणा प्रदेश अग्रवाल संगठन के द्वारा किया गया है। कुरुक्षेत्र से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय गर्ग ने बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के सभी राज्यों से प्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री भाग लेंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन में समाज एवं राष्ट्र हित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर के महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इस अवसर पर अजय गुप्ता, सुमित गर्ग, मुनीष मित्तल, कपिल मित्तल, अशोक गर्ग, संजीव गर्ग, विनय गुप्ता, बी.बी.जिंदल आदि अग्रबंधु भी मौजूद रहे।
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के जिला अध्यक्ष प्रमोद बंसल जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>सपा प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर मृतक पूर्व प्रधान के परिजनों से की मुलाकात</em>

Fri Dec 23 , 2022
सपा प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर मृतक पूर्व प्रधान के परिजनों से की मुलाकात✍️संवाददाता पुष्कर शर्मा कन्नौज । बीते दिनों पूर्व चुनावी रंजिश के चलते जनपद कन्नौज गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरुइया में प्रधान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी जिसको लेकर सांत्वना देने समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मृतक के […]

You May Like

Breaking News

advertisement