जयराम विद्यापीठ में सावन अधिक मास के सोमवार को बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु, किया पूजन व रुद्राभिषेक

जयराम विद्यापीठ में सावन अधिक मास के सोमवार को बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु, किया पूजन व रुद्राभिषेक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सावन में भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की करते हैं सभी मनोकामना पूर्ण : आचार्य लेखवार।

कुरुक्षेत्र, 31 जुलाई : सावन अधिक मास के सोमवार को श्री जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं तथा विद्यापीठ के ट्रस्टियों ने सावन अधिक मास के सोमवार का पूजन करने के साथ रुद्राभिषेक किया।
देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से सोमवार को ट्रस्टी श्रवण गुप्ता, सरला गुप्ता, यशपाल, प्रवेश रानी, रूबल शर्मा इत्यादि ने परिवार सहित विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सावन का पूजन व रुद्राभिषेक किया तथा उसके उपरांत मंदिर मंर स्थापित विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर आरती की।
पूजन एवं रुद्राभिषेक करवा रहे आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री ने बताया कि विद्यापीठ में इन दिनों सावन मास के साथ अधिक मास महोत्सव का विशेष पूजन किया जा रहा है। यहां पर नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जाप के अलावा भगवान शिव का अभिषेक किया जा रहा है।
सोमवार को मंदिर परिसर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही श्रद्धालुओं ने 1008 बेलपत्रों के साथ अभिषेक किया। उन्होंने बताया कि सावन को भगवान शिवजी का प्रिय माना जाता है, इसलिए इन दिनों में शिव पूजन एवं अभिषेक का विशेष पुण्य मिलता है। शिवपुराण में रुद्राभिषेक के साथ शिवलिंग पूजा का महत्व बताया गया है। इस अवसर पर के.के. कौशिक,राजेश सिंगला, पवन गर्ग, सतबीर कौशिक एवं रोहित कौशिक भी मौजूद रहे।
विद्यापीठ में सावन पूजन एवं रुद्राभिषेक करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद उधम सिंह जैसे महान बलिदानियों की वजह से ही स्वतंत्रता मिल पाई है : डा. जय भगवान सिंगला

Tue Aug 1 , 2023
शहीद उधम सिंह जैसे महान बलिदानियों की वजह से ही स्वतंत्रता मिल पाई है : डा. जय भगवान सिंगला। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रेरणा वृद्धाश्रम में क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। कुरुक्षेत्र, 31 जुलाई : धर्मनगरी के प्रेरणा वृद्धाश्रम में आयोजित […]

You May Like

Breaking News

advertisement