बड़ी संख्या में लोगों को प्रदर्शनी के माध्यम से मिली प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी

जांजगीर-चांपा, 22 दिसंबर, 2021/ राज्य सरकार के सफल 3 साल का कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आज जिले के अकलतरा विकासखंड मुख्यालय में विकास फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी स्थल पर गत 3 साल में छत्तीसगढ़ राज्य में हुए विकास कार्यों जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई। प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने सुराजी गांव योजना और बिजली बिल हाफ योजना की विशेष रूप से तारीफ की।    आज अकलतरा विकासखंड में आयोजित विकास फोटो प्रदर्शनी में अकलतरा तथा समीप के गांव के सर्वश्री एसके सेन, आरके यादव, संतोष देवांगन, लक्ष्मीकांत बरेठ, शत्रुघ्न बरेठ, राजकुमार साहू, लक्ष्मी चौहान, पी पी पटेल, विजय देवांगन, भरत यादव, दीपक यादव, लक्ष्मी, हजारी लाल,  संतोष कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने अवलोकन किया और फोटो प्रदर्शनी और लघु फिल्म की प्रशंसा की। 

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टोकन जारी करने किसानों से जमा कराई गई पर्ची वापस करें - प्रभारी सचिव, नवागढ़, पामगढ़, अकलतरा विकासखंडों के धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण

Wed Dec 22 , 2021
जांजगीर-चांपा, 22 दिसंबर, 2021/  राज्य के गृह सचिव और जिले के प्रभारी सचिव श्री धनंजय देवांगन ने आज जिले के तीन विकासखंडों के धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। अकलतरा विकासखंड के करूमहु धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी द्वारा टोकन जारी करने किसानों की पर्ची […]

You May Like

Breaking News

advertisement