5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 16 जुलाई (हरेला पर्व) तक वृहद वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 16 जुलाई (हरेला पर्व) तक वृहद वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

राजकुमार केसरवानी
भीमताल/ नैनीताल

मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु विकास भवन सभागार भीमताल में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता लाने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी। इसे 5 जून से 16 जुलाई तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। गैर-सरकारी संगठनों, व्यवसायों, सरकारी संस्थाओं तथा व्यक्तियों द्वारा पूर्ण दायित्व के साथ पर्यावरण को संरक्षित किये जाने के उदृ्देश्य को लेकर 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया तभी से ही यह समुद्री प्रदूषण, अधिक जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग, टिकाऊ विकास और वन्यजीव अपराध जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का एक मंच रहा है। इस वैश्विक मंच में सालाना 143 से अधिक देशों की भागीदारी होती है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 5 जून से हरेले पर्व तक वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान पौधारोपण किये जाने के अनिवार्यता के साथ ही वर्ष 2025 विश्व पर्यावरण दिवस की थीम Ending Plastic Pollution Globally का परिपालन करते हुए जनपद को प्लास्टिक प्रदूशण से मुक्त किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी तथा विकास भवन स्थित समस्त विभागों के कार्यालयाध्यक्षो/कर्मचारियों द्वारा ”एक पेड़ मॉं के नाम“ अन्तर्गत विकास भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। अन्त में मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा विष्व पर्यावरण दिवस के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर जनपद से प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त किये जाने हेतु शपथ दिलाते हुए अपेक्षा की गयी प्रत्येक व्यक्ति प्लास्टिक पर निर्भरता कम करते हुए भविश्य में प्लास्टिक मुक्त वातावरण की ओर तीब्रता से अग्रसर हों।
जी0पी0पन्त इण्टर कॉलेज, भवाली में मा0 विधायक सरिता आर्या की उपस्थिति में विष्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में “कबाड़ से जुगाड़” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जी0बी0 पन्त इण्टर कॉलेज, भवाली सामान्य निर्वाचन का मतदेय स्थल होने के कारण यहॉं पर विधायक के नेतृत्व में स्वीप टीम द्वारा पौधारोपण का कार्य भी किया गया, इसके साथ ही स्वीप टीम द्वारा मतदेय स्थल खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मेहरागॉव में भी वृक्षारोपण किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस/वृहद वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, डॉ0 मुकेश सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी, गोपाल गिरी, सहायक परियोजना अधिकारी, चन्द्रा फत्र्याल, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा अपर सांख्यिकीय अधिकारी कमल सिंह मेहरा तथा विकास भवन के समस्त कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
.

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला गंगा समिति, नैनीताल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर जागरूकता रैली, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं शपथ समारोह का आयोजन

Thu Jun 5 , 2025
जिला गंगा समिति, नैनीताल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर जागरूकता रैली, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं शपथ समारोह का आयोजन राजकुमार केसरवानीहल्द्वानी 5 जून 2025: विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर जिला गंगा समिति, नैनीताल के तत्वावधान में हल्द्वानी शहर में जागरूकता रैली, वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान […]

You May Like

advertisement