थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार में लिप्त एक पुरुष एवं एक महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक पुरुष अभियुक्त तथा एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर थाना नवाबगंज पुलिस ने ग्राम बिजौरिया रेलवे क्रॉसिंग से आगे कुंण्डरा कोठी मार्ग पर शिव मंदिर के पास बने धर्मकांटा के जंगल में बने एक मकान में मकान मालिक वैश्यावृत्ति कराने की सूचना पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर एक पुरुष अभियुक्त कौशल शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पुत्र शकुन कुमार ग्राम मियांपुर थाना नबावगंज जनपद बरेली एवं एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना नवाबगंज पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी नीलेश मिश्र, थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार, महिला उपनिरीक्षक ज्योति त्यागी, उपनिरीक्षक अतरपाल सिंह ,हे0का0 सुरेश चन्द्र, म0का0मौसम ,रि0म0का0रिया सन्धु,रि0का0 विकास तोमर ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी गन्ना किसानों की लड़ाई - धर्मेंद्र यादव

Thu Jun 4 , 2026
सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी गन्ना किसानों की लड़ाई=धर्मेंद्र यादव=किसान विरोधी है केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार।जीत बहादुर लाल श्रीवास्तवसगड़ी (आजमगढ़): गन्ना किसानों के हित की लड़ाई समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। गन्ना किसानों के विरोध में लाए गए काले कानून के चलते किसान भुखमरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement