कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक जन आंदोलन जरूरी : सुभाष

कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक जन आंदोलन जरूरी : सुभाष।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – कर्ण अंकित राहुल।

कुरुक्षेत्र के अन्नपूर्णा होटल में स्वच्छ भारत मिशन की बैठक आयोजित।
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए टास्क फोर्स के सदस्यों से किया विचार-विमर्श।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए करनी होगी मेहनत।

कुरुक्षेत्र 6 अप्रैल : स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान को एक जन आंदोलन का स्वरूप देना होगा। जब कुरुक्षेत्र का प्रत्येक नागरिक अपना नैतिक दायित्व समझकर स्वच्छता अभियान के साथ जुड़ेगा तो निश्चित ही कुरुक्षेत्र प्रदेश का सबसे स्वच्छ जिला बन पाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र वीरवार को देर सायं सलारपुर रोड पर स्थित टास्क फोर्स के सदस्य अवनी गुप्ता के प्रतिष्ठान अन्नपूर्णा होटल पर जिला टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गठित जिला टास्क फोर्स के गैर सरकारी सदस्यों अवनी गुप्ता, बलबीर सूद, एडवोकेट रामकुमार, कुलदीप, सुनील वर्मा, सुरेंद्र माजरी, नवाब सिंह संधू व सुरेंद्र कुमार के साथ परिचय कर कुरुक्षेत्र को प्रदेश का सबसे स्वच्छ और सुंदर जिला बनाने पर चर्चा की और सदस्यों के सुझाव भी आमंत्रित किए। यहां पर जिला टास्क फोर्स के सदस्य अवनी गुप्ता व अन्य सदस्यों ने उपाध्यक्ष का पहली बैठक में पहुंचने पर परंपरा अनुसार स्वागत किया और सभी सदस्यों ने मिलकर जिला स्तर पर स्वच्छता अभियान विषय को लेकर जिला टास्क फोर्स का गठन करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यकारी उपाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे प्रिय विषय है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता अभियान के साथ जुडऩे के लिए निरंतर प्रेरित कर रहे है। इस प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन को एक जन आंदोलन बनाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन टास्क फोर्स का गठन किया। यह पहला ऐसा प्रदेश है जहां पर स्वच्छता अभियान को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वच्छता अभियान को लेकर जिला स्तर पर भी टास्क फोर्स का गठन करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस टास्क फोर्स के गठन से पूरे देश और प्रदेश के नागरिकों में यह संदेश भी पहुंचा है कि प्रदेश सरकार स्वच्छता के प्रति कितनी गंभीर है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से जिला स्तर पर 14 सदस्यों की एक टास्क फोर्स का गठन किया है, जिसमें 7 अधिकारी और 7 गैर सरकारी सदस्य बनाए गए है। इन सभी सदस्यों ने अपनी पहली बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन करने पर बधाई देने के साथ-साथ आभार भी व्यक्त किया है। जिला टास्क फोर्स के सदस्य अवनी गुप्ता ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला टास्क फोर्स के सदस्य स्वच्छ भारत मिशन को एक जन आंदोलन बनाने का प्रयास करेंगे। इस मिशन को जन आंदोलन बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भक्ति भजन ग्रुप फिरोजपुर की ओर से श्री गीता भवन मंदिर में श्री सुंदरकांड जी का पाठ किया

Fri Apr 7 , 2023
भक्ति भजन ग्रुप फिरोजपुर की ओर से श्री गीता भवन मंदिर में श्री सुंदरकांड जी का पाठ किया भगवान श्री हनुमान जी का गुणगान किया और श्रद्धा भावना से मनाया गया जन्मोत्सव फिरोजपुर 07 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= भक्ति भजन ग्रुप फिरोजपुर निशुल्क सत्संग, माता की चौकी द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement