बरेली कॉलेज गेट के सामने रुई की दुकान में लगी भीषण आग, पड़ोस मे स्टेसनरी का खोका भी जलकर हुआ खाक, हुआ लाखों का नुकसान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रविवार सुबह अचानक बरेली कॉलेज के सामने कालीबाडी रोड स्थित रुई की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में लपटें इतनी तेज हो गईं कि बगल में लगे नीटू की किताबों वाले खोखे को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों दुकानों का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर बुझाने की कोशिश की, लेकिन रुई होने के कारण लपटें और भड़कती चली गईं। हालात बिगड़ते देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एफएसओ संजीव यादव के नेतृत्व में दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ यादव ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि रुई होने के कारण आग तेजी से फैली, जिससे दोनों दुकानों में भारी नुकसान हुआ।
घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुकानदारों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग संयुक्त रूप से घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा शौर्यात्रा सलोन डीह और रायबरेली के नगर क्षेत्र में निकाली गई शौर्यात्रा

Mon Dec 8 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत आज विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा शौर्यात्रा सलोन डीह और रायबरेली के नगर क्षेत्र में निकाली गई इस शौर्यात्रा में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए।प्रान्त सह मंत्री विवेक सिंह ने कहा कि गीता जयंती के अवसर पर बजरंग […]

You May Like

advertisement