एडीएम की अध्यक्षता में निकायों के अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में बैठक संपन्न

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

एडीएम की अध्यक्षता में निकायों के अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में बैठक संपन्न_

रायबरेली, 16 फरवरी 2026
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 15वे वित्त आयोग/ अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों को लेकर नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों एवं अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15 वें वित्त आयोग में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष प्रस्तुत नगर-निकाय वार कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों को लोकहित/जनोपयोगी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के उपयोगार्थ क्रय की जाने वाली सामग्री यथा – कूडादान, कूड़ागाड़ी व स्ट्रीट लाइट आदि की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी के क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रहे, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
बैठक में मा0 अध्यक्ष नगर पंचायत डलमऊ ब्रजेश दत्त गौड़, मा0 अध्यक्ष परशदेपुर विनोद कौशल, मा0 अध्यक्ष नसीराबाद मो0 अली, मा0 अध्यक्ष लालगंज सरिता गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेगा/वृहद विधिक सेवा शिविर की सफलता हेतु जागरुकता शिविर का आयोजन संपन्न

Tue Feb 17 , 2026
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत मेगा/वृहद विधिक सेवा शिविर की सफलता हेतु जागरुकता शिविर का आयोजन संपन्न* रायबरेली: 16 फरवरी 2026उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में जनपद स्तर पर 22 फरवरी 2026 को आयोजित मेगा/वृहद सेवा […]

You May Like

advertisement