प्रेरणा वृद्धाश्रम के इतिहास में जुड़ा एक नया अध्याय, हुई प्रेरणा संग्रहालय की आज स्थापना

प्रेरणा वृद्धाश्रम के इतिहास में जुड़ा एक नया अध्याय, हुई प्रेरणा संग्रहालय की आज स्थापना।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्य सचिव धर्मबीर सिंह ने की प्रेरणा संग्रहालय की स्थापना।

कुरुक्षेत्र,28 दिसम्बर : अपनों से नकारे एवं घरों से निकाले गए अनेकों बुजुर्गों को आश्रय देने वाले धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रेरणा वृद्धाश्रम के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। यह वृद्धाश्रम के परिसर में प्रेरणा संग्रहालय की स्थापना की स्थापना के साथ हुआ। प्रेरणा संग्रहालय की स्थापना के लिए हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्य सचिव धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उनके साथ डा. केया धर्मवीर भी थी। मुख्य अतिथि ने संग्रहालय की स्थापना से पूर्व वृद्धाश्रम में बने शहीदी स्मारक पर देश शहीदों को श्रद्धा पुष्प अर्पित किए एवं मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला एवं उनकी धर्मपत्नी आशा सिंगला, प्रेरणा की अध्यक्षा रेणु खुंगर तथा अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। इस मौके पर हरियाणा कला परिषद की पपोसा टीम ने हरियाणवी संस्कृति से भरपूर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रेरणा संग्रहालय की स्थापना के उपरांत मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य सचिव धर्मबीर सिंह ने कहा कि आज समाज की परिस्थितियों को देखते हुए वृद्धाश्रम की आवश्यकता है। प्रेरणा वृद्धाश्रम अपने आप में भव्य है। डा. जय भगवान सिंगला ने अब वृद्धाश्रम में प्रेरणा संग्रहालय की भी स्थापना की है। संग्रहालय को देखा है अपने आप में अनोखा है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा संग्रहालय को देखकर लोगों को पता होना चाहिए कि हम क्या थे। क्या हमारी धरोहर है। लोग पहले कैसे रहते थे। और पुराने समय में किस तरह की चीजों का कैसे इस्तेमाल करते थे। पूर्व मुख्य सचिव धर्मबीर सिंह ने कहा कि एक विज्ञान केंद्र भी बने जिसे उन्होंने विज्ञान मंदिर का नाम दिया है। उन्होंने बताया कि देश में 1955 के आसपास साइंस एवं टेक्नोलॉजी को जनता तक ले जाने के लिए विज्ञान मंदिर योजना को शुरू किया था। लेकिन 5 -6 साल बाद यह योजना बंद हो गई। केया धर्मवीर सिंह ने कहा भारतीय संस्कृति की बहुत अच्छी झलक देखने को मिली। बहुत अच्छा संग्रह है। प्रेरणा संग्रहालय को बहुत अच्छे तरीके से व्यवस्थित कर लोगों के लिए प्रदर्शित करना है। उम्मीद है कि कुरुक्षेत्र का यह एक बहुत बेहतरीन संग्रहालय होगा। प्रेरणा के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला ने कहा कि उनके लिए बहुत ही गौरव का दिन है। कुरुक्षेत्र की इस धरती पर प्रेरणा संग्रहालय स्थापित हुआ है। साथ ही पूर्व मुख्य सचिव धर्मबीर सिंह ने आश्वासन दिया है कि वे इस जगह विज्ञान मंदिर बनाएंगे। यह प्रेरणा संस्था की एक बड़ी उपलब्धि है। सिंगला ने कहा कि किसी एन. जी. ओ. ने कभी नहीं सोचा कि इस तरह का संग्रहालय बनाएं। उन्होंने दावा किया कि प्रेरणा संग्रहालय का दुनिया बड़ा नाम होगा। संग्रहालय के लिए सग्रह किया जा रहा है जल्द लोकार्पण किया जाएगा। प्रेरणा संग्रहालय निश्चित ही पूरे कुरुक्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। समाज के युवाओं के लिए विशेष संदेश जाएगा। पूर्व संग्रहालय अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रेरणा संग्रहालय की स्थापना होना पूरे कुरुक्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि जो चीजें लोगों के पास रहती हैं लेकिन समय परिवर्तन के साथ रखरखाव न होने के कारण नष्ट हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की संस्कृति एवं संस्कारों से जुडी ऐसी वस्तुओं का संरक्षण हो यही इस प्रेरणा संग्रहालय का मूल है। डा. जय भगवान सिंगला का सराहनीय प्रयास है और लोग भी स्वयं रुचि ले रहे हैं। लोगों के लिए ज्ञानवर्धक होगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सौरभ चौधरी ने कहा कि डा. जय भगवान सिंगला का प्रयास सराहनीय है जो उन्होंने ने पुरातत्व की चीजों का वृद्धाश्रम में संग्रह का प्रयास किया है। स्थापना हुई है जल्द लोकार्पण होगा। प्रेरणा की अध्यक्षा रेणु खुंगर ने कहा कि प्रेरणा संग्रहालय अपने आप में अनोखा एवं विशेष होगा। इस में सैंकड़ों वर्ष पुरानी चीजें रखी जा रही हैं। प्रेरणा संग्रहालय में ऐसी चीजें होंगी जिन्हें न तो बच्चों ने देखा है और न सुना है। बच्चों और युवाओं को अपनी संस्कृति के बारे में जानने को काफी कुछ मिलेगा। बच्चों को यह भी जानने को मिलेगा कि उनके बुजुर्गों ने कितने कष्ट सहे होंगे जो आज हम लोग इस स्थिति में सुविधाओं से युक्त हैं।
प्रेरणा संग्रहालय की स्थापना के अवसर पर मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्य सचिव धर्मबीर सिंह एवं अन्य। शहीदी स्मारक पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करते हुए हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्य सचिव धर्मबीर सिंह व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना भुता पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुँचा एसएसपी ऑफिस

Wed Dec 28 , 2022
थाना भुता पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुँचा एसएसपी ऑफिस दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : थाना भूता क्षेत्र में पीड़ित की साढ़े चौदह साल की नाबालिग पुत्री गत दिवस को घर पर अकेली थी। पीड़िता का पिता भुता में काम करने गया था […]

You May Like

Breaking News

advertisement