
आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र नवरसिया बाजार के समीप पिकअप ने सकिल सवार व्यक्ति को मारी टक्कर जिसमें 19 वर्ष बच्ची की मौके पर ही मौत पिता हुआ घायल
मेहनगर आजमगढ़
तरवा थाना क्षेत्र ग्राम नौरसिया के रहने वाले प्रमोद कनौजिया व उनकी पुत्री पूनम कनौजिया परमानपुर में स्थित निरंकारी सत्संग भवन से सत्संग कर घर को वापस जा रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार बोलोरो पिकअप ने टक्कर मारते हुए फरार हो गया प्रमोद कनौजिया बुरी तरह से घायल हो गए व उनकी पुत्री पूनम कनौजिया की मौके पर ही मौत हो गई वहां पर उपस्थित बाजार वासियों ने इसकी सूचना तरवा थाना को दी तरवा थाना ने मौके पर पहुंचकर सव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस आजमगढ़ भेजवा दिया और पिता को परमानपुर 100 बेड मैं लाया गया जहां पर हालात नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने पीजीआई मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर को रेफर कर दिया


