उत्तराखंड: होली पर हुड़दंग और हादसों में में 14 लोगों की मौत 100 से ज्यादा घायल एक रेस्टोरेंट भी फूंका

सागर मलिक

सार: होली पर उत्तराखंड में जहां एक ओर त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। वहीं, जमकर हुड़दंग भी हुआ। इस दौरान कई लोगों की जान चली गई।
विस्तार: होली के हुड़दंग में तेज रफ्तार में वाहन चलाने, मारपीट और डूबने के मामलों में विभिन्न जिलों में 14 लोगों की मौत हो गई और सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं विकासनगर के चकराता में हुड़दंगियों ने एक रेस्टोरेंट को जला दिया।

देहरादून जिले में होली पर कई जगह मारपीट हुईं। विकासनगर के बादामावाला में होली के दिन रेस्टोरेंट में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के दो युवकों ने रेस्टोरेंट में आग लगा दी। इससे पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया। आग के कारण रेस्टोरेंट में रखे सिलिंडर भी फट गए। रायवाला में दो पक्षों में मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। वहीं, भल्लाफार्म श्यामपुर में कुछ लोगों ने घर में घुसकर दंपती से मारपीट की।

ऋषिकेश में दो और विकासनगर में एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। मोतीचूर के पास ऑटो पलटने से युवक और दूधाधारी फ्लाईओवर में कार की टक्कर से स्कूटी सवार किशोरी की मौत हो गई। वहीं, कई जगहों पर मारपीट और वाहन फिसलने से घायल हुए 50 लोग जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। रुड़की में गांव की राजनीति में रंजिश के चलते ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से करीब छह लोग चोटिल हुए हैं।

वहीं कुमाऊं के यूएसनगर नगर में रिश्तेदारों से होली मिलने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों की कार से टक्कर हो गई। हादसे में दो की मौत हो गई, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मृतक राजमिस्त्री थे। वहीं गदरपुर में जलाशय में नहाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं गूलरभोज में नदी मे नहाने गया किशोर डूब गया,

एक महिला व दो बच्चों सहित सात की मौत
हरिद्वार में सड़क हादसों में एक महिला और दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। ग्राम रानीमाजरा में होली खेलने के बाद लोग पिकअप वाहन से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। रास्ते में वाहन अनियंत्रित हो कर पलट गया। इसमें एक बच्चे और महिला की मौत हो गई। बहादराबाद में वाहन की टक्कर से बाइक सवार और ज्वालापुर में स्कूटी की टक्कर से बच्चे की मौत हो गई। वहीं, होली खेलने के दौरान छत से गिरने से युवक की मौत हो गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार में सनसनी खेज वारदात, नशे में पत्नी की पिटाई कर फर्श पर पटका सिर हुई मौत

Mon Mar 17 , 2025
हरिद्वार में सनसनी खेज वारदात, नशे में पत्नी की पिटाई कर फर्श पर पटका सिर हुई मौत,सागर मलिक हरिद्वार)। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव में शराब के नशे में विवाद होने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर उसका सिर फर्श पर पटक दिया, […]

You May Like

Breaking News

advertisement