छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर होगी जिले में होगी तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम

थीम होगा- ‘25 वर्षों की विकास यात्रा‘

कोरिया 08 अक्टूबर 2025/ राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का मुख्य थीम 25 वर्षों की विकास यात्रा’ रहेगा, जिसमें राज्य की उपलब्धियों और प्रगति को प्रदर्शित किया जाएगा। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 02 से 04 नवंबर 2025 तक विभिन्न विभागों की विकास व उपलब्धियों से सम्बन्धी प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और हितग्राही लाभ वितरण आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम स्थल पर राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, उपलब्धियों एवं सफल परियोजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि नागरिक 25 वर्षों की राज्य निर्माण यात्रा से अवगत हो सकें।

जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिनमें छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। शासन ने निर्देश दिया है कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शालीन हों तथा किसी भी प्रकार का अभद्र प्रदर्शन न किया जाए। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 01 से 05 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों के शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी। ‘25 वर्षों की विकास यात्रा‘ थीम को ध्यान में रखते हुए आकर्षक प्रकाश सज्जा की जाएगी। साथ ही निजी संस्थानों को भी रोशनी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल पर हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों के आयोजन में मितव्ययिता बरती जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

30 मिनट के शो में प्रदर्शनी में नजर आए कंट्रोल रूम से लेकर अदालत प्रक्रिया के अहम लम्हें

Wed Oct 8 , 2025
नए तीन आपराधिक कानूनों पर लगी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में दर्शक देख रहे है कन्ट्रोल रूम, पुलिस, स्वास्थ्य, एफएसएल, जेल और कोर्ट की कार्रवाई।लोगों की मांग पर रोजाना दिखाए जा रहे है 5 शो, अब तक 5 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है राज्य स्तरीय प्रदर्शनी। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित […]

You May Like

Breaking News

advertisement