पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा हेतु 36 परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त, परीक्षा में कुल 13,987 परीक्षार्थी शामिल होंगे

   जांजगीर-चांपा, 21 अप्रैल 2022/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला द्वारा छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 24 अप्रैल को आयोजित होने वाली पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा हेतु जिले के परीक्षा केंद्रों में 36 परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। परिवहन अधिकारी अपने परीक्षा केंद्रों के गोपनीय सामग्री जिला कोषालय जांजगीर से प्रातः 7 बजे प्राप्त करेंगे और अपने वाहन से अपने परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष को सौंपेंगे। कलेक्टर ने पर्यवेक्षकों को  पूरी परीक्षा अवधि में व्यवस्था बनाए रखने और अनुचित साधनों का उपयोग न हो, यह सुनिश्चित करने का भी दायित्व सौंपा है। ये अधिकारी परीक्षा संपन्न होने के बाद  केंद्र अध्यक्ष के साथ गोपनीय सामग्री समन्वय केंद्र टीसीएल कॉलेज जांजगीर में जमा कर पावती प्राप्त करेंगे। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 36 केन्द्र बनाये गये है। परीक्षा में कुल 13,987 परीक्षार्थी शामिल होंगें।
पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्र परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षकों के नाम इस प्रकार हैं –
     शासकीय जाज्वल्य देव नवीन कन्या महाविद्यालय जाजगीर – श्रम पदाधिकारी श्री के के सिंह, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र जांजगीर – खंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ श्री विजय लहरे, शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर – सहायक संचालक उद्यान श्रीमती रंजना माखीजा, रामकृष्ण राठौर शासकीय पॉलिटेक्निक जांजगीर  – अनुविभागीय अधिकारी सेतु विभाग लो.नि.वि. श्री आर के वर्मा, शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जांजगीर – मुख्य नगर पालिका अधिकारी जांजगीर-नैला श्री चंदन शर्मा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर – सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती वर्षा नेताम, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय क्रमांक 1 जांजगीर – कार्यपालन अभियंता हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर श्री सतीश शराफ, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखरा – सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री लाला लालेश्वर सिंह मेहरा, ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर – उप अभियंता‌ नगर पालिका जांजगीर, श्री नारायण आदित्य, ज्ञान भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर –  परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास बम्हनीडीह श्री अमित कुमार भारत, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैला – सहायक अभियंता छ.ग.ग्रा.स.वि.अभिकरण जांजगीर श्री बलदाउ प्रसाद मिश्रा, ज्ञान ज्योति उमावि जांजगीर – अनुविभागीय अधिकारी वि/यां सिंचाई विभाग नवागढ़ श्री एम पी तंवर, ज्ञान रोशनी लोक कल्याण संस्था खोखरा जांजगीर- बीआरसी बलौदा श्री अर्जुन सिंह, केशरी शिक्षण समिति खोखरा – सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री दिलेश्वर प्रताप सिंह, विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर – ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री एके तंवर, शासकीय उमावि बनारी – कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना श्री पी के गुप्ता,  शासकीय उमावि तिलई – उप अभियंता वि/यां उप संभाग नवागढ़ सिंचाई विभाग श्री संजीव साहू,  शासकीय उमावि धुरकोट – उप संचालक रेशम श्री एच एल साहू, जिज्ञासा उमावि जांजगीर – जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन श्री आर के तिवारी, हरीराम गट्टानी मेंमोरियल जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर – जिला क्रिड़ा अधिकारी श्री पी एल पाण्डेय, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उमावि चांपा – कनिष्ठ अभियंता क्रेडा श्री रामशनेही कश्यप, शासकीय उमावि बरपाली चांपा – पशुचिकित्सक एवं शल्यज्ञ श्री एस एल खैरवार, सरस्वती शिशु मंदिर चांपा – उप संचालक समाज कल्याण श्री टी पी भावे, लायंस इंग्लिश उमावि चांपा -उप अभियंता हाउसिंग बोर्ड श्री निशांत बडा, शासकीय बालक उमावि चांपा – श्री माखन सिंह इंस्पेक्टर कार्या. सहायक उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, शासकीय उमावि सिवनी-चांपा – अनुविभागीय अधिकारी वन श्री संचीत शर्मा,  शासकीय उमावि भोजपुर – खंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह श्री के के बंजारे, देल्ही पब्लिक स्कूल घुठिया – अनुविभागीय अधिकारी जनपद पंचायत बलौदा श्री बी के राठौर, डॉ भीम राव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ – खंड शिक्षा अधिकारी पामगढ़ श्री राजेन्द्र शुक्ला, चैतन्य कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पामगढ़ – मुख्य कार्यपालन अधिकारी पामगढ़, जेआरडी महाविद्यालय पामगढ़ – जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी जांजगीर, संत शिरोमणी गुरू घासीदास महाविद्यालय पामगढ़ खनिज इंस्पेक्टर श्री आदित्य मानसर, शासकीय महामाया उमावि पामगढ़ – अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उपसंभाग पामगढ़ श्री दिनेश कुमार ध्रुवे, शासकीय कन्या उमावि पामगढ़ – सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग श्री पी.सी.लहरे और विद्यानिकेतन उमावि पामगढ़ अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण उप संभाग जांजगीर श्री राजेन्द्र प्रसाद परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक होंगे।
रिजर्व पर्यवेक्षक-
     श्री आर के कौशिक कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री वेंकटरमन खंड शिक्षा अधिकारी अकलतरा, श्रीमती नीलिमा आजाद अनुविभागीय अधिकारी कृषि पामगढ़, श्री एन के भारद्वाज अनुविभागीय अधिकारी कृषि जांजगीर, श्री मुकेश पुरी गोस्वामी सहायक विकास विस्तार अधिकारी पामगढ़ और श्री एम आर बघेल उप अभियंता जनपद पंचायत पामगढ़ है। रिजर्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रातः 7 बजे अनिवार्यतः जिला कोषालय में उपस्थित रहें।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा हेतु तीन सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Thu Apr 21 , 2022
जांजगीर-चांपा , 21 अप्रैल, 2022/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 24 अप्रैल को जिले के 36 केंद्रों में आयोजित की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पामगढ़ ,श्री बी.एस. मरकाम, तहसीलदार चांपा और अनुविभागीय अधिकारी कृषि पामगढ़ श्रीमती […]

You May Like

advertisement