महिला ने प्रेम से सींचकर बनाया विशालकाय अमरुद का पेड़

महिला ने प्रेम से सींचकर बनाया विशालकाय अमरुद का पेड़।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान से किया जाएगा सम्मानित।
दिल्ली के कृष्ण विहार में शान से खड़ा है विशाल अमरुद का पेड़।

दिल्ली 12 जुलाई : दिल्ली के कृष्ण विहार इलाके के एक अनूठी खबर सामने आई है। यहाँ प्रेमवती जी जो एक हरियाणा मूल की महिला हैं, उन्होंने करीब 20 साल पूर्व अपने दिवंगत पुत्र की याद में एक पेड़ लगाया था। जिस पेड़ को उन्होंने जीवन भर सींचा। आज यह पेड़ एक सामान्य अमरुद के पेड़ से काफी बड़ा हो गया। इसकी अनुमानित ऊंचाई 35 फुट से भी अधिक मानी जा रही है। प्रेमवती ने जिस प्यार और ममता से इस पेड़ की देखभाल की उसके लिए उन्हें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान से भी नवाज़ा जाएगा। संस्था के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ द्वारा उनके अवार्ड की घोषणा की गयी है।
बता दें की प्रेमवती ने लगभग 20 वर्ष पहले जब उनके छोटे बेटे की मृत्यु हुई तो उसकी याद में उन्होंने इस वृक्ष को लगाया। प्रेमवती का कहना है की उन्होंने इस वृक्ष को दूध, दही, पानी सहित प्रेम और स्नेह से सींचा है। उनका कहना है की यह वृक्ष विश्व भर में सबसे बड़ा अमरुद का पेड़ है। उन्होंने इस वृक्ष को लिम्का बुक में दर्ज़ करवाने के लिए भी भेजा है, जिसकी कार्यवाही जारी है।
बता दें की प्रेमवती के इस कारनामे को देश भर में सराहा जा रहा है। युवा अध्यक्ष अखिल नाथ ने प्रेमवती से मिलकर उनके अवार्ड की घोषणा की एवं इस विशालकाय अमरुद के पेड़ को स्वयं देखा। उन्नत भारत सेवाश्री राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा प्रेमवती जी का चयन समाज रत्न अवार्ड हेतु किया गया है। इस विशाल अमरुद के पेड़ को सींच कर उन्होंने समाज के समक्ष प्रेम और पर्यावरण सुधार की मिसाल पेश की है। जिसके लिए उनको दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब में सम्मानित किया जाएगा। देश भर से चुनी गयी 25 विभूतियों को इस सम्मान से हर वर्ष नवाज़ा जाता है, जिनमे से प्रेमवती जी अपने आप में एक मिसाल हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया सावन पूजन एवं रुद्राभिषेक

Wed Jul 12 , 2023
जयराम विद्यापीठ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया सावन पूजन एवं रुद्राभिषेक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा एवं लोगों के कष्टों की मुक्ति के लिए कामना की।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई राज्य […]

You May Like

advertisement