बिहार:दहेज के प्रलोभी थल सेना पति से परेशान महिला लगा रही है थाने का चक्कर

दहेज के प्रलोभी थल सेना पति से परेशान महिला लगा रही है थाने का चक्कर

दो वर्ष पूर्व नरपतगंज थाना परिसर के मंदिर में हुआ था विवाह

अररिया

फारबिसगंज अनुमंडल अंतर्गत नरपतगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा पंचायत वार्ड संख्या दस निवासी सविता कुमारी अपने बेवफ़ा पति बिपिन कुमार सम्राट और ससुराल पक्ष के लोगों की ज्यादती एवं पडताड़ना से तंग आकर न्याय की आस में प्रतिदिन थाना का चक्कर काट रही है। मगर नरपतगंज थानाध्यक्ष को पीड़ित की सहायता करने व पीड़ित महिला की शिकायत पर गंभीर धाराओं में दर्ज कांड के आरोपियों तक पहुंचने का फुर्सत नहीं है। जिसके लिए महिला पुलिस विभाग के आलाधिकारियों से न्याय दिलाने की मांग कर रही है। बता दें कि बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर में थल सेना के रूप में देश की सुरक्षा करने वाले नरपतगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव वार्ड संख्या सात निवासी बिपिन कुमार सम्राट पिता नुनूलाल यादव झूठा प्रेम जाल में फसा कर कई वर्षों से उक्त महिला का शारिरिक दोहन करता था। इन दोनों के प्रेम प्रसंग की दास्तां जब चार दिवारी से बाहर निकली तो दोनों पक्षों की उपस्थिति और सहमति से दोनों प्रेमी युगल का विवाह धार्मिक रीतिरिवाजों के तहत वर्ष 2019 के अप्रैल माह में नरपतगंज पुलिस अधिकारियों के समक्ष थाना परिसर के मंदिर में करवाई गई। दोनों कुछ दिनों तक एक साथ ठीकठाक रहे। फिर सास, ससुर, पति एवं अन्य के द्वारा दहेज के लिए महिला को तरह तरह की यातनाएं दी जाने लगी। इस बाबत पीड़िता द्वारा थाने में कांड संख्या 513/20 दर्ज करवाया गया जो वर्तमान समय न्यायाल में विचाराधीन है। दहेज के रूप में मोटी रकम मिलने की उम्मीद गंवा चुके थल सेना के जवान ने इसी वर्ष 11 फरवरी को दूसरी शादी रचा ली। सूचना पाकर पीड़ित महिला अवैध विवाह रुकवाने शादी घर यानी अपने ससुराल पहुँच गई। फिर किया था आक्रोशित ससुराल वाले लाठी डंडे से टूट पड़े। इतना वाद विवाद, मारपीट व तमाशा के बावजूद पीड़ित महिला के पति व थल सेना का जवान बारात लेकर मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सुभाष यादव के घर के लिए निकल पड़ा। इस घटना के बाद उक्त महिला द्वारा पुनः नरपतगंज थाना में गंभीर धाराओं में कांड संख्या 70/22 दर्ज करवाया गया है। मगर थानाध्यक्ष द्वारा आरोपियों के ऊपर किए जा रहे दया भाव से सब कुछ गावां चुकी महिला का आत्मविश्वास टूटता जा रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पैंसरी एवं संगीत कला केंद्र के स्थापना दिवस पर लगाया चिकित्सा एवं परामर्श शिविर

Fri Mar 11 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 शिविर में की बीपी व शुगर के मरीजों की निशुल्क जांच। कुरुक्षेत्र, 11 मार्च :- सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पैंसरी एवं संगीत कला केंद्र शीला नगर के स्टाफ सदस्यों ने केक काटकर डिस्पेंसरी का दूसरा स्थापना दिवस मनाया। स्टाफ ने मरीजों को […]

You May Like

Breaking News

advertisement