ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली
अजमेर के माखुपुरा रीको एरिया में फैक्ट्री के टैंक में मजदूर गिर गया। मजदूर को बचाने की कोशिश में मुनीम भी गिर गया।सूचना मिलने पर मजदूरों ओर मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों को बाहर निकाला ओर जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उनकी जांच की और जांच के बाद उनको म्रतक घोषित कर दिया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने बताया कि माखुपरा रीको एरिया में धर्मकांटे के पास आशुतोष ढलाईखाना में गुड के होद में उदयपुर के रहने वाले हाल ही में माखुपुरा का मजदूर राजेन्द्र गिर गया। इसे निकालने के लिए वहां काम करने वाले मुनीम भोपों की बाड़ा के रहने वाले मोहनलाल माली ने कोशिश की लेकिन इसी बीच वह भी गिर गया। दोनों गुड़ में फंस गए और बाद में दीगर मजदूरों ने निकालने की कोशिश की। इसके लिए जेसीबी की मदद भी ली गई।इस बीच मिली इत्तेला पर पुलिस भी पहुंची और दोनों को बाहर निकाला। एम्बूलेंस की मदद से दोनों को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने दोनों को मरा हुआ घोषित कर दिया। दोनों की डेडबॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच की जांच जुटी है।
बाइट- कांस्टेबल, आदर्श नगर थाना पुलिस