
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर भारत में एक साल तक चलने वाला राष्ट्रव्यापी उत्सव मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में महानिदेशक (रेल सुरक्षा बल), रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के दिशा-निर्देश पर सम्पूर्ण भारतीय रेल पर भी मनाया जा रहा। इसी क्रम में आज मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव की उपस्थित में इज्जतनगर रेलवे स्टेशन परिसर में रेल सुरक्षा बल, गोरखपुर की 12 सदस्यी बैंड की टीम ने वंदे मातरम् गीत की धुन पर मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी, रेल सुरक्षा बल के जवानों सहित भारी संख्या जनता उपस्थित थी।संजीव शर्मा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,इज्जतनगर मंडल बरेली।


