नाबालिक लड़की को लेकर एक युवक हुआ फरार

नाबालिक लड़की को लेकर एक युवक हुआ फरार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव से रात के समय एक किशोरी घर से गायब हो गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। जांच पड़ताल के चलते पुलिस ने गांव के चार युवकों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव गौतारा की गोटिया गांव से आधी रात के बाद करीब 2 बजे एक 17 वर्षीय किशोरी घर से अचानक गायब हो गई। परिजन ने उसको आस पास के क्षेत्र में काफी तलाश किया। लेकिन वह नहीं मिली।
पिता के द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक सुबह को किसी ने बताया गांव का राजू उनकी बेटी को बरेली जंक्शन पर लेकर खड़ा था। परिजन वहां पहुंचे तो वह दोनों वहां पर भी नहीं मिले। पिता की तहरीर पर पुलिस ने राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बरेली जंक्शन तक किशोरी को पहुंचाने वाले गांव के चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोहर्रम की तैयारियां शुरू इस्लामिक नया साल 1447 हिजरी की शुरू

Tue Jun 10 , 2025
मोहर्रम की तैयारियां शुरू इस्लामिक नया साल 1447 हिजरी की शुरू दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मोहर्रम की तैयारियां इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने, मुहर्रम,के दौरान की जाती हैं,यह महीना इमाम हुसैन इब्न अली और कर्बला की जंग की शहादत की याद में मनाया जाता है,जो करबला की जंग […]

You May Like

Breaking News

advertisement