रेलवे लाइन के पास तालाब में सिंघाड़े की फसल देखने लाइन पार जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

रेलवे लाइन के पास तालाब में सिंघाड़े की फसल देखने लाइन पार जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के रुकुमपुर गांव के पास रेलवे लाइन के पास मौजूद तालाब में सिंघाड़े की फसल को देखने लाइन पार जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। कान में मोबाइल की लीड लगे होने के कारण युवक हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक गांव रूकुमपुर निवासी मदन लाल ने गांव के पास मौजूद रेलवे लाइन के पार मौजूद तालाब में सिंघाड़े की फसल लगाई है।शनिवार को उनका 19 वर्षीय बेटा संगम कश्यप तालाब के जल में मौजूद सिंघाड़े को देखने जा रहा था। पिता मदन लाल के मुताबिक करीब सुबह आठ बजे एक रेलवे लाइन के अप ट्रैक पर आ रही ट्रेन को तो उसने देख लिया। लेकिन डाउन ट्रैक पर आ रही ट्रेन को नहीं देख पाने और कान में मोबाइल की लीड लगे होने के कारण हॉर्न की आवाज नहीं सुनने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की जोरदार टक्कर से सिर और शरीर में चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर तक दोनों विभाग की पुलिस के बीच सीमा विवाद रहा। लेकिन बाद स्थानीय पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक संगम कश्यप अगर कान में मोबाइल की लीड लगाकर गाने नहीं सुनता होता तो ट्रेन के हॉर्न की आवाज सुनकर हादसे का शिकार होने से बच जाता। संगम कश्यप गैर शादी शुदा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कवयित्री अदिति के काव्य संग्रह गुलमोहर का लोकार्पण भूटान में

Sun Sep 21 , 2025
कवयित्री अदिति के काव्य संग्रह गुलमोहर का लोकार्पण भूटान में दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : दिल्ली की कवयित्री अदिति अस्थाना के काव्य संग्रह गुलमोहर का लोकार्पण भूटान में भूटान भारत साहित्य महोत्सव के अंतर्गत भव्य रूप में किया गया। तथा इस भव्य कार्यक्रम में मास्को से पधारीं वरिष्ठ साहित्यकार […]

You May Like

Breaking News

advertisement