पडोसन को बचाने गए पड़ोसी युवक की गई जान

पत्नी को बचाने गए पड़ोसी युवक की हत्या, बौखलाए पति ने लोहे की रॉड से हमला, मची अफरातफरी, पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बीती आधी रात दलित बस्ती में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी को बचाने गए पड़ोसी की जान चली गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। दूसरी तरफ शव को कब्जे में ले लिया गया और औपचारिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता था। रविवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से कहासुनी के बाद मारपीट करने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी रामजी (40 वर्ष) बीच-बचाव के लिए पहुंचे और महिला को बचाने का प्रयास किया।
इसी दौरान आक्रोशित राहुल ने लोहे की रॉड से रामजी पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घायल रामजी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और चक्रपानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही थी। मामले में मेहनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक बिहार नंदन कुमार ने बताया कि हत्या आरोपी राहुल राम को उसके घर से गिरफ्तार कर विधि करवाई की जा रही है। मृतक राम जी मेहनत मजदूरी कर जीव को पाचन करता था दो पुत्र और दो पुत्री का पिता था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण

Tue Apr 28 , 2026
भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण मेहनगर आजमगढ़स्थानीय तहसील के तहसीलदार धनउगाही और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 10 अप्रैल को धरना प्रदर्शन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय और माननीय राज्यपाल महोदय को उप जिलाधिकारी मेहनगर के […]

You May Like

Breaking News

advertisement