आधार संबंधित समस्याओं का हल चंडीगढ़ की बजाए अब होगा कुरुक्षेत्र में : विश्राम कुमार मीणा

आधार संबंधित समस्याओं का हल चंडीगढ़ की बजाए अब होगा कुरुक्षेत्र में : विश्राम कुमार मीणा

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने यूटीआई और बीएलएस इंटरनेशनल के आधार सेवा केन्द्र का रिबन काटकर किया शुभारंभ।

थानेसर कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 9 जुलाई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि आधार संबंधित समस्याओं का कुरुक्षेत्र में ही हल हो, इसके लिए सेक्टर 17 में आधार सेवा केंद्र शुरू किया गया है। अब तक कुरुक्षेत्र के नागरिकों को आधार संबंधी समस्याओं के हल के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता था। आधार सेवा केन्द्र में आने वाले लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि निसंदेह इस सेवा केन्द्र के खुलने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा और उन्हें आधार कार्ड से सम्बन्धित कार्यों को करवाने में आसानी होगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने वीरवार को कुरुक्षेत्र के सेक्टर 17 के एससीओ नंबर 94 में यूटीआई और बीएलएस इंटरनेशनल द्वारा स्थापित आधार सेवा केन्द्र का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इससे पहले उनका यहां पहुंचने पर निदेशक यूडीआईडी कर्नल हरमीत सिंह कपूर व रीजनल हेड रजनीश मेहता ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने आधार सेवा केन्द्र का शुभारम्भ करने के उपरांत यहां पर आधार से सम्बन्धित जो सेवाएं आमजन को उपलब्ध होंगी उसका अवलोकन किया और मौके पर उपस्थित स्टाफ से यहां पर जो-जो सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी उसके बारे जानकारी हासिल की। उपायुक्त ने बताया कि यह केंद्र सातों दिन खुला रहेगा और इस केंद्र के अंदर चार काउंटर्स बनाए गए हैं तथा आम आदमी ऑनलाइन प्रणाली से भी और ऑफलाइन प्रणाली से भी टोकन लेकर अपना आधार ठीक करवा सकता है। कर्नल हरप्रीत सिंह कपूर ने उपायुक्त को कहा कि यह आधार सेवा केन्द्र प्रात 9 बजे से 5.30 बजे तक यह आधार सेवा केन्द्र आमजन के लिए संचालित रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस आधार सेवा केन्द्र में लोगों के बैठने के लिए व्यापक व्यवस्था रहेगी, वहीं टोकन सिस्टम की भी सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी बुजुर्ग को आधार से सम्बन्धित कोई सेवा चाहिए तो यहां से स्टाफ की उपलब्धता करवाते हुए सम्बन्धित व्यक्ति के घर जाकर उसका फार्म भरवाने या जो भी उसका कार्य है उसे करवाया जाएगा।
इस अवसर पर रीजनल मैनेजर रजनीश मेहता ने भी उपायुक्त का यहां पहुंचने पर स्वागत किया और आधार केन्द्र से जुड़ी तमाम सुविधाओं बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आधार केन्द्र का आमजन को बहुत फायदा होगा। पहले लोगों को अपने आधार से सम्बन्धित कार्य में कोई समस्या आती थी तो उन्हें चंडीगढ़ जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यालय से ही यहां पर एक अधिकारी नियुक्त किया गया है जोकि संबंधित व्यक्ति की समस्या का तीव्रता से समाधान करवाना सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड बनवाने से सम्बन्धित जो भी रेट नियमानुसार निर्धारित किए गए हैं उन्हीं के आधार पर सम्बन्धित व्यक्ति से कार्य के अनुरूप चार्ज किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आधार कार्ड के कार्य के तहत डेमोग्राफी के तौर पर 75 रुपए, बायोमेट्रिक के तौर 125 रुपए के साथ-साथ जो भी आधार कार्ड से जुडा सम्बन्धित कार्य है उसके रेट की श्रेणी निर्धारित की गई है। मकसद लोगों को आधार सेवा केन्द्र की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाते हुए उनके आधार कार्ड से सम्बन्धित जो भी कार्य हैं वे तीव्रता से हो सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि बुजुर्ग, दिव्यांग, गर्भवती व शिशु को आधार से सम्बन्धित कार्य में प्राथमिकता दी जाएगी वहीं ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से भी कोई भी व्यक्ति आधार सेवा केन्द्र से सम्बन्धित अपने कार्य के लिए अपॉइंटमेंट ले सकता है। उन्होंने कहा कि न्यू बोर्न बेबी को आधार कार्ड से सम्बन्धित सुविधा निशुल्क रहेगी। आधार सेवा केन्द्र में 13 लोगों का स्टाफ तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक यमुनानगर, गुरुग्राम, हिसार और अंबाला में यह केंद्र खुल चुके हैं। वीरवार को कुरुक्षेत्र में खुलने के बाद शनिवार को सोनीपत में केंद्र को खोला जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने आधार सेवा केन्द्र के स्टाफ से बात करते हुए और उनके उच्च अधिकारियों से भी। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार के साथ-साथ सम्बन्धित स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केडीबी के अंतर्गत तीर्थ स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर रखा जाए विशेष फोक्स : विश्राम कुमार मीणा

Fri Jul 10 , 2026
विकास कार्यों को निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरा करना करें सुनिश्चित, सरकार कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थली के रूप में कर रही है विकसित। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 9 जुलाई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार के माध्यम से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड अपने अधीनस्थ तीर्थ स्थलों पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement