वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
गांव आलमपुर में कृष्ण बजाज के विशाल जनसभा में राष्ट्रीय प्रचारक सुमित हिंदुस्तानी ने किया सम्बोधन।
थानेसर के कीर्ति नगर कॉलोनी के लोगो ने कृष्ण बजाज को भारी मतों से जिताने का वादा किया।
कुरुक्षेत्र : आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कृष्ण बजाज ने गांव सिरसाला में डोर टू डोर प्रचार किया। कृष्ण बजाज अपने समर्थको के साथ ग्राम सिरसाला, गांव अमीन, कीर्ति नगर कॉलोन, गांव आलमपुर, खेरी भरमना में जनसभाएं करते नज़र आये। गांधी नगर कॉलोनी में जनता से मुलाकात कर वोटों की अपील की। इस दौरान कॉलोनी के निवासी ने कहा कि थानेसर को आज बदलाव की जरूरत है, एक ऐसा विधायक चाहिए जो थानेसर के लोगो की सेवा करे। कृष्ण बजाज एक ऐसा व्यक्ति है जो हमेशा लोगों के साथ दुख सुख में हमेशा खड़े रहता है।
कृष्ण बजाज ने गांव सिरसाला के लोगो को मंच से सम्बोधन किया। इस अवसर पर उनके साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमित हिंदुस्तानी भी मौजुद रहे। सुमित हिंदुस्तानी ने उनको अरविंद केजरीवाल की पांच गारंटियों के बारे में विस्तार से बताया।गांव सिरसाला के लोगो ने एक मत हो कर कृष्ण बजाज का समर्थन किया और आने वाले चुनाव में कृष्ण बजाज का साथ देने के लिए आश्वस्त किया। सथाई निवासियो ने यह भी कहा कि गांव से एक तरफ रूझान है। गांव अमीन की जनता इस बार झाड़ू के निशान पर वोट कर कृष्ण बजाज को कामयाब बनाने का काम करेगी।
सभी कार्यक्रमों में कृष्ण बजाज के पुत्र बुद्धप्रियबजाज, पुत्री गौरी बजाज भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि थानेसर विधानसभा में कृष्ण बजाज का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में युवा बजाज साहब से प्रभावित हो कर उनमें विश्वास जता रहे हैं। भाजपा से आज हर वर्ग दुखी हो चुका है।थानेसर की जनता अब बदलाव चाहती है। थानेसर के लोग झूठ की राजनीति करने वाले राजपरिवारों को बाहर का रास्ता दिखाकर थानेसर की राजनीति से बहार करने का काम करेंगे।