उत्तराखंड: भाजपा मेयर गौरव गोयल के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन कर इस्तीफा की मांग की,

उत्तराखंड: भाजपा मेयर गौरव गोयल के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन कर इस्तीफा की मांग की,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

आम आदमी पार्टी रुड़की ज़ोन कार्यकर्ताओ ने नगर निगम रुड़की गेट के सामने इकट्ठे होकर भाजपा के मेयर के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन कर इस्तीफा मांगा। आम आदमी पार्टी ने भाजपा मेयर के ऊपर संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमे के आधार पर कहा निष्पक्ष जांच के लिए मेयर को पद से इस्तिफा दे देना चाहीए।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अफ़रोज़ ने कहा क्षेत्र में भाजपा के विधायक है, भाजपा के मंत्री हैं, राज्य में भाजपा की सरकार और केंद्र में भाजपा की सरकार ऐसे में भाजपा मेयर अपने पद पर बने रहे तो निष्पक्ष जांच असम्भव है अतः पूरी जांच होने तक उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

रुड़की ज़ोन के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कहा संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने में पुलिस
प्रशासन ने 2 महीने का वक़्त लगाया और कोर्ट से निर्देश के बाद ही मुकदमा दर्ज हो सका ऐसे में
पद पर बने रहते, भाजपा मेयर में जांच प्रक्रिया को प्रभावित्त कर सकते हैं। अतः उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। वरिष्ठ आप नेता अमजद उस्मानी ने कहा कि रुड़की प्रथम नागरिक के पद की गरिमा को ठेंस पहुंची है, भाजपा मेयर को पद पर रहने का कोई अधिकार नही है। आप नेता प्रेम सिंह ने कहा की महिलाओं के विरोध में हमेशा भाजपा ही आरोपियों को संरक्षण देती देती है। शाह वक़ार चिश्ती ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी है।संगठन मंत्री अनिल कश्यप ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ को इस आंदोलन को व्यापक करने का आह्वान किया। इस मौके पर शाह वक़ार चिश्ती,प्रेम सिंह , सुरेंद्र शर्मा,ओमवीर यादव,मोहम्मद नदीम,सुफियान,राव तनवीर,महक सिंह सैनी,दुष्यंत महारथी,अनिल कश्यप, विशाल, जीतेन्द्र मालिक, महक सिंह सैनी, सुनील सिंघल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: मामला छेड़छाड़ का, मेयर गौरव गोयल समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज,

Sat Feb 20 , 2021
उत्तराखंड: मामला छेड़छाड़ का,मेयर गौरव गोयल समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक रूड़की। महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर मेयर गौरव गोयल उनके भाई समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित की ओर से करीब एक माह पहले […]

You May Like

advertisement