आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन ने की प्रेसवार्ता,बृजभूषण को संरक्षण दे रही है बीजेपी : डॉ. रजनीश जैन

आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन ने की प्रेसवार्ता,बृजभूषण को संरक्षण दे रही है बीजेपी : डॉ. रजनीश जैन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मंत्री संदीप सिंह पर घिनौने आरोप, फिर भी मंत्री पद पर बरकरार: डॉ. रजनीश जैन।
मणिपुर घटना से देश की हर महिला के चेहरा पर पीड़ा : डॉ. रजनीश जैन।
बीजेपी की सरकार में देश में महिलाएं असुरक्षित: डॉ. रजनीश जैन।

कुरुक्षेत्र, 21 जुलाई :
आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बीजेपी सरकार में महिलाओं के बढ़ते उत्पीड़न और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और खट्टर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला पहलवानों के यौन शौषण के आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को संरक्षण देती और हरियाणा में मंत्री संदीप सिंह पर घिनौने आरोप के बावजूद भी मंत्री पद पर बरकरार रखा गया। खट्टर सरकार महिला विरोधी सरकार है। भाजपा का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा एक जुमला है। देश के हर कोने में महिलाओं के साथ ज्यादती हो रही है और कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है।
उन्होंने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना से देश की हर महिला के चेहरा पर पीड़ा है। मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र किया गया और कितने शर्म की बात है कि वहां के मुख्यमंत्री बयान देते हैं कि ढाई महीने में इस तरह की घटनाएं पता नहीं कितनी हो चुकी हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को पानी में डूब मर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। अब देश और प्रदेश के लोगों को ऐसी सरकार नहीं चाहिए जिसमें महिलाएं और किसी भी वर्ग के हित सुरक्षित न हों। 2024 के चुनाव में जनता भाजपा को वोट की चोट से जवाब देगी और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा, लोकसभा अध्यक्ष सुमित हिंदुस्तानी, महिला जिला अध्यक्ष आशा पठानिया, महिला विंग प्रदेश सह सचिव मीना सैनी, महिला विंग जिला सचिव पुष्पा चौधरी, एक्स एम्पलॉयी विंग प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सजूमा और डॉ. शंकर मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़ : मेंहनगर से सर्व समाज विकास मंच एवं जनकल्याण विकलांग सेवा समिति के तत्वाधान में एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिलने के लिए हुआ रवाना

Sat Jul 22 , 2023
मेंहनगर से सर्व समाज विकास मंच एवं जनकल्याण विकलांग सेवा समिति के तत्वाधान में एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिलने के लिए हुआ रवाना प्रशासनिक सुधार के संबंध में सर्व समाज विकास मंच एवं जनकल्याण विकलांग सेवा समिति के तत्वाधान में मेंहनगर से विकलांग विधवा गरीब असहाय सर्व दलित जन […]

You May Like

Breaking News

advertisement