बिहार:मंहगाई के खिलाफ आप पाट्री का आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन

एम एन बादल

आज पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों तेल, रिफाइंड तेल एवं अन्य खाद्य पदार्थों कि वस्तुओं में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी की पूर्णियाँ ईकाई के द्वारा शहर के मुख्य चौराहा आर.एन.साह चौक पर जमकर नारेबाजी की गई तथा साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूतला भी दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्णियाँ जिला प्रभारी प्रदेश पर्यवेक्षक नियाज अहमद कर रहे थे।

गौरतलब है कि बिहार में आम आदमी पार्टी की प्रदेश एवं जिला कमीटी भंग होने के बाद प्रदेश में पार्टी का यह पहला कार्यक्रम था बताते चले की 3 जूलाई 2021 को आम आदमी पार्टी के बिहार प्रभारी संजीव झा द्वारा प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष छोड़कर प्रदेश एवं जिले की सभी ईकाईयों को भंग कर दिया था तथा बिहार मे संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी जिलों में प्रदेश पर्यवेक्षक को नियुक्त किया था। इसी कड़ी में पूर्णियाँ जिले का प्रभार बिहार प्रदेश प्रवक्ता नियाज अहमद को दिया गया था जिनके नेतृत्व में गुरुवार को पेट्रोलियम एवं खाद्य पदार्थों की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्णियाँ प्रभारी नियाज अहमद ने कहा कि हमसब जानते हैं कि अम्बानी और अडानी गुरुप ने पेट्रोलियम और गैस के क्षेत्रों में भारी निवेश किया हुआ है और इन्हीं चंद कम्पनियों को फायदा पहुंचाने के लिए हमारी सरकार ने अभी तक पेट्रोलियम पदार्थों को GST से बाहर रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि 2020 की शुरुआत में पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 19.98 रुपये थी, जो अब बढ़ाकर 32.98 रुपये कर दी गई है. केंद्र के अलावा अलग-अलग राज्य पेट्रोल पर अलग-अलग VAT वसूलते हैं जो 6 फीसदी से 36 फीसदी के बीच है. आखिर कब तक सरकारें जनता की खुन पसिने की कमाई को लुटती रहेगी। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों को जल्द से जल्द GST अतंर्गत लाने की मांग की ताकि टैक्स की लागत कम आए और पेट्रोल डीजल सस्ता हो सके।

मौके पर उपस्थित प्रदेश कोषाध्यक्ष रीना श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में भारत के पड़ोसी देशों श्रीलंका, बांग्‍लादेश, चीन, पाकिस्तान तथा नेपाल में भारत के मुकाबले पेट्रोलियम प्रोडक्‍ट्स काफी सस्‍ती कीमतों पर उपलब्‍ध है यहाँ तक कि नेपाल में जो तेल जाता है, उसकी आपूर्ति पूरी तरह भारत से ही की जाती है, तब भी वहां तेल भारत से सस्ता है तो फिर क्या कारण है कि भारत में ही पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत इतनी महंगी है।

इस विरोध प्रदर्शन में ईरशाद पूर्णवी, हसन रजा,शौकत अली,रूपेश झा,हरी लाल पासवान, शमशुल हक ,राहिल आलम,समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸੀ. ਪਾਈਟ ਕੈਂਪ ਹਕੂਮਤ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਫੌਜ ਦੀ ਰਿਲੇਸ਼ਨ ਅਤੇ ਸਪੋਰਟਸ ਕੋਟੇ ਦੀ ਭਰਤੀ ਦੀ ਸਿਖਲਾਈ ਮੁਫ਼ਤ ਦੇਵੇਗਾ

Thu Jul 8 , 2021
ਸਿਖਲਾਈ ਲੈਣ ਦੇ ਚਾਹਵਾਨ 9 ਜੁਲਾਈ ਤੋਂ ਕੈਂਪ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਕਰਵਾ ਸਕਦੇ ਹਨ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕੈਂਪ ਵਿਖੇ ਆਉਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨੰਬਰਾਂ ਤੇ ਜਰੂਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਸੰਪਰਕ-ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਮੋਗਾ, 7 ਜੁਲਾਈ: [ ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ] ;= ਸੀ-ਪਾਈਟ ਕੈਂਪ, ਹਕੂਮਤ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ (ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ) ਦੇ ਕੈਂਪ ਇੰਚਾਰਜ ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ […]

You May Like

Breaking News

advertisement