मंत्रोच्चारण के साथ ब्रह्मसरोवर के तट पर हुई आरती

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 18 दिसंबर :- अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 में ब्रह्मसरोवर पुरुषोतमपुर बाग के पावन तट पर मंत्रौच्चारण व भजन संध्या के साथ आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं अनेकों आश्रमों के परमाध्यक्ष संत शिरोमणि महंत बंशी पुरी जी महाराज, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा, विश्व प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर जेडी वशिष्ठ, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सीईओ अनुभव मेहता, अनूप गिरी , केडीबी सदस्य विजय , केसी रंगा, गोडिया मठ व भारत सेवा आश्रम संघ के संतों ने मंत्रौच्चारण व शंख ध्वनि के बीच आरती की। इस दौरान शंख की ध्वनि और मंत्रौच्चारण के बीच ब्रह्मसरोवर की फिजा ही बदल गई। इससे पहले कलाकारों ने दैनिक भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं में भक्ति रस भरने का काम किया। इस अवसर पर सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर केडीबी सदस्यों सहित अन्य अधिकारी व शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेल हमें शारीरिक और मानसिक मजबूती देते हैंः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sat Dec 18 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुवि के खेल प्रांगण में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत् उत्तर क्षेत्रीय अन्तर विश्वविद्यालय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ। कुरुक्षेत्र, 18 दिसम्बर :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए बेहद जरुरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement