
प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में पंडित कैलाश शर्मा परिवार की ओर से श्री सिद्धेश्वर महादेव सिद्ध शिवालय में करवाई गई आरती।
श्री सिद्धेश्वर महादेव सिद्ध शिवालय आरती की दिव्य-महिमा पुजारी सत्यदेव
(पंजाब) फिरोजपुर 31 मई 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
श्री राधा कृष्ण मंदिर, फिरोजपुर शहर में श्री सिद्धेश्वर महादेव सिद्ध शिवालय में पंडित कैलाश शर्मा मठ मंदिर प्रमुख जिला फिरोजपुर परिवार की ओर से आरती करवाई गई।
पंडित सत्यदेव मुख्य पुजारी, सचिन नारंग, रश्पिंदर शास्त्री ने बताया कि यहाँ शब्द थम जाते हैं, वहाँ से श्री सिद्धेश्वर महादेव की आरती की महिमा प्रारंभ होती है।
यह कोई साधारण आरती नहीं,यह स्वयं महादेव की जीवंत उपस्थिति का अनुभव है। जो भी भक्त सच्चे हृदय, श्रद्धा और पूर्ण विश्वास से
इस आरती का गान करता है
उसकी हर बाधा स्वयं दूर हो जाती है। रुके हुए कार्य स्वतः सिद्ध होने लगते हैं,मन की हर मुराद पूर्ण होती है, घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। यह आरती मात्र शब्द नहीं,यह कल्याण का द्वार है,यह भाग्य को बदलने वाली दिव्य शक्ति है।
इस अवसर पर मंदिर में आरती करने वालों में से शास्त्री रशपिंदर जी, वंश नारंग, तरण कालिया, युग देवगन शर्मा, विशाल धारू एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।


