बिहार:राष्ट्रीय अधिवेशन में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से लिया भाग

राष्ट्रीय अधिवेशन में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से लिया भाग

फारबिसगंज (अररिया)

राष्ट्र का निर्माण ईंटो-पत्थरों से नहीं, युवाओं के सपनों से होता है। इच्छाओं से राष्ट्र नहीं बनता,
संकल्प और संघर्ष से राष्ट्र बनता है। उक्त बातें नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी जी 67वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन एवं प्रा. यशवंतराव केलकर यूथ अवार्ड 2021 समारोह में देशभर की युवा को संबोधित करते हुए कहा। दिव्यांग जनों को सशक्त बनाने हेतु प्रो. यशवंतराव केलकर यूथ अवार्ड 2021 से सृष्टि फाउंडेशन के संस्थापक कार्तिकेयन गणेशन जी को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र और 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किए। मुख्य अतिथि नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी जी थे। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में अभाविप फारबिसगंज ईकाई के कार्यकर्ता श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। अधिवेशन का मुख्य स्थल रानी दुर्गावती नगर, जबलपुर था। अभाविप के 67वें राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ कैलाश सत्यार्थी जी, अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सीएन पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी एवं मंच पर उपस्थित अन्य गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करते ही यहां विद्या मंदिर में भी अभाविप के जिला प्रमुख डा. संजीव कुमार पूर्व विश्वविद्यालय प्रमुख रविशंकर यादव, जिला संयोजक आकाश कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार मिश्र, धीरेंद्र नाथ झा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य और नगर मंत्री शिवम साह ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्जलित कर किया। इस मौके पर अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन भाई पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान का मार्ग दर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। देश भर में 2704 स्क्रीन्स के माध्यम से लाखों कार्यकर्ता 67वें अधिवेशन के उद्घाटन एवं प्रा. यशवंतराव केलकर समारोह का हिस्सा बने हैं। इस कार्यक्रम का सफल आयोजित व्यवस्था प्रमुख सानू यादव, व्यवस्था सह प्रमुख अभिषेक झा ने किया। उद्घाटन समारोह में शामिल कार्यकर्ताओ ने आत्मनिर्भर भारत अर्थात विश्व गुरु भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। समारोह में करण सिंह, अर्णव सिंह, प्रिंस कश्यप, आयुष भगत, अनिकेत गुप्ता, अभिषेक चक्रवर्ती सहित अभाविप के नए पुराने कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:पंडित मदन मोहन मालवीय की जयन्ती मनायी गयी

Sat Dec 25 , 2021
पंडित मदन मोहन मालवीय की जयन्ती मनायी गयी फारबिसगंज (अररिया) स्थानीय पीडब्लूडी के प्रांगण में पं. मदन मोहन मालवीय की जयन्ती बिहार बाल मंच के द्वारा आयोजित की गई। समारोह की अध्यक्षता मंच के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी ने की। सर्वप्रथम पं. मालवीय की तस्वीर पर अतिथियों एवं स्कूली बच्चों […]

You May Like

Breaking News

advertisement