पंजाब:पंजाब में हादसा मोगा में फटा ऑक्सीजन सलैंडर , एंबुलेंस ड्राइवर की मौत

मोगा: [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा प्रभारी संपादक पंजाब] :=

पंजाब के मोगा में मंगलवार सुबह ऑक्सीजन सलैंडर फटने से एंबुलेंस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल से जवाब मिलने के बाद मरीज को एंबुलेंस से घर लाया गया था। घर पर एंबुलेंस चालक मरीज को ऑक्सीजन सिलिंडर लगा रहा था, लेकिन सिलिंडर में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट की आग में झुलसने से एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मरीज का दामाद गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मथुरादास सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मथुरादास सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। शहर के सिद्धू अस्पताल में गांव कोकरी बेहनीवाल निवासी अजमेर सिंह पुत्र बचन सिंह भर्ती था। अस्पताल से चिकित्सकों ने मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ने पर जवाब दे दिया था, इसके बाद परिजन अस्पताल की ही एंबुलेंस से मरीज को घर ले गए। घर पहुंचने के बाद परिजनों ने एंबुलेंस चालक से मरीज को ऑक्सीजन लगाने का आग्रह किया तो एंबुलेंस चालक ने सलैंडर से मरीज को ऑक्सीजन लगाने का प्रयास किया, और ब्लास्ट में उसकी मौत हो गई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਦੋ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ 35 ਤੋਂ ਵੱਧ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੇ ਫੜਿਆ ਆਪ ਦਾ ਪੱਲਾ

Tue May 25 , 2021
ਦੋ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ 35 ਤੋਂ ਵੱਧ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੇ ਫੜਿਆ ਆਪ ਦਾ ਪੱਲਾ। ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਦੇ ਦਿੱਲੀ ਮਾਡਲ ਤੋਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ ਲੋਕ- ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਜਨੀਸ਼ ਦਹੀਯਾ। 25 ਮਈ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਨਾਲ ਅੱਗੇ ਵੱਧ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਲੋਕ ਅਰਵਿੰਦ […]

You May Like

Breaking News

advertisement