जग ज्योति दरबार में सनातन परंपरा अनुसार महंत राजेंद्र पुरी व श्रद्धालुओं ने किया सावन विनायक चतुर्थी का पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सावन महीने में हुई सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय भगवान गणेश की आराधना।

कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने वीरवार को सावन महीने के चलते श्रद्धालुओं के साथ सावन विनायक चतुर्थी का सनातन परंपरा अनुसार विधिवत पूजन किया तथा सर्व कल्याण की कामना की। उन्होंने पूजन के उपरांत बताया कि सावन में विनायक चतुर्थी का दिन बहुत ही विशेष होता है। भगवान गणेश को सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजनीय माना गया है। उनकी पूजा के बिना कोई भी मांगलिक कार्यक्रम पूर्ण नहीं माना जाता है। भगवान श्री गणेश की शरण में बड़े से बड़े विघ्न को आसानी से टाला जा सकता है। साथ ही जीवन में सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य, धन और सौभाग्य का आगमन होता है। इस मौके पर महंत राजेंद्र पुरी ने संतों एवं श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव व श्री गणेश के मधुर भजनों का गुणगान किया। जिसमे श्रद्धालु मस्ती में झूमते नजर आए। इस अवसर पर निर्दोष कुमार,गुरविंद शेखपुरा, बलजीत कुमार, अजय कुमार, साहिल, मनप्रीत सिंह, गगनजोत, सुगंधा, दीक्षा बंसल, सोनिया गुप्ता व मोनिका इत्यादि भी मौजूद रहे।
भजनों का गुणगान करते हुए महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मनगरी के जिंदल सिटी में देर सायं तक तीज के हरियाणवी गीतों पर हुई खूब मस्ती

Thu Aug 8 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जिंदल सिटी में चला पारम्परिक गीतों एवं झूले का सिलसिला। कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के जिंदल ग्लोबल सिटी में देर सायं तक आधुनिक परिवेश की महिलाओं ने भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर व निर्देशिका डा. सुनीता चौधरी सिवाच के निर्देशन में […]

You May Like

advertisement