जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र में गुरुकुल परम्परा के अनुसार 51 विद्यार्थियों का होगा उपनयन संस्कार

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

उपनयन संस्कार के साथ होगा विद्यार्थियों के जीवन में दूसरा जन्म।
जयराम विद्यापीठ में होगा ब्रह्मचारियों का जनेऊ एवं उपनयन संस्कार।

कुरुक्षेत्र, 12 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित जयराम विद्यापीठ के संस्कृत महाविद्यालय के ब्रह्मचारियों एवं विद्यार्थियों का 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जनेऊ संस्कार एवं उपनयन संस्कार विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न करवाया जायेगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से संस्कृत भाषा तथा भारतीय संस्कारों की शिक्षा ग्रहण करने आये विद्यार्थी तथा ब्रह्मचारी शामिल होंगे। संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य राजेश लेखवार शास्त्री ने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के मार्ग दर्शन में जयराम संस्थाएं पुरे देश के विभिन्न राज्यों में संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार की मुहिम चलाये हुए हैं। जयराम संस्थाओं के प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा ब्रह्मचारी संस्कृत का ज्ञान प्राप्त कर पुरे देश में बांटते हैं। आचार्य राजेश लेखवार शास्त्री ने जनेऊ संस्कार एवं उपनयन संस्कार के महत्व के बारे में बताया कि पहले तो जीव अपनी माँ से पहला जन्म लेता है और उसके उपरांत जनेऊ संस्कार एवं उपनयन संस्कार के रूप में विद्यार्थी जीवन में प्रवेश करते हुए उसका दूसरा जन्म होता है।
उन्होंने बताया कि नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों तथा ब्रह्मचारियों का जनेऊ संस्कार एवं उपनयन संस्कार वैदिक विधि से मंत्रोच्चारण के साथ गुरु पूर्णिमा के अवसर पर होगा। इस अवसर विद्यार्थियों के अभिभावकों के अलावा कई गणमान्य हस्तियां भी पहुंचेंगी
जयराम संस्थान के ब्रह्मचारी एवं विद्यार्थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दूसरों से अपनी तुलना न कर अपनी विशिष्टता का आनन्द लेः प्रो. हरदीप लाल जोशी

Tue Jul 12 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुवि में कार्यरत क्लर्कों के लिए रिफ्रेशर कोर्स के दूसरे दिन स्ट्रेस मैनेजमेंट की दी जानकारी। कुरुक्षेत्र, 12 जुलाई : जीवन में समस्याएं बहुत है परन्तु यह आपकी सोच पर निर्भर है कि आप इसे किस प्रकार लेते हैं। जीवन में […]

You May Like

advertisement