कूट रचित तरिके से मुकदमे में फसाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


थाना कोतवाली
कूट रचित तरिके से मुकदमे में फसाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना – वादी मुकदमा ज्ञानेन्द्र सिंह उर्फ ज्ञानू पुत्र भृगुराज सिंह निवासी सिविल लाईन थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि विपक्षी 1.सुनील कुमार सिंह पुत्र तीर्थऱाज सिंह निवासी ग्राम तहिरापुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, 2.नरेन्द्र कुमार सिंह पुत्र गोरखनाथ सिंह निवासी ग्राम धरौली थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़, 3.लालविजय सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम देवखरी थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, 4.बन्दना सिंह पत्नी ध्रूव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह निवासी ग्राम छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, 5.ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू पुत्र अज्ञात निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, साजिश कर मैनेजिंग कमेटी श्रीकृष्ण पाठशाला (इण्टर कालेज) आजमगढ़ का प्रबन्धक बनने के लिये फर्जी एवं कूटरचित कागजात के आधार पर व फर्जी मुकदमें में वादी मुकदमा को फसाने तथा गाली गुप्ता देते हुये जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-155/2023 धारा 420/467/468/471/504/506/120-B भादवि पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
गिरफ्तारी का विवरण – आज दिनांक 30.03.2023 को उ0नि0 जाफर खान मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुनील कुमार सिंह पुत्र तीर्थराज सिंह निवासी ताहिरपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 52 वर्ष को हाफिजपुर चौराहा से समय करिब 12:10 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग– 1. मु0अ0सं0 155/23 धारा 420/467/468/471/504/506/120बी भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता – सुनील कुमार सिंह पुत्र तीर्थराज सिंह निवासी ताहिरपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 52 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाले टीम का विवरण
उ0नि0 जाफर खान चौकी प्रभारी सिविल लाईन थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
कां0 कृष्णानन्द भारती थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Thu Mar 30 , 2023
थाना- महराजगंजअवैध तमन्चा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तारआज दिनांक 30/03/2023 को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह को सूचना प्राप्त हुयी की देवारा हरखपुरा के पास अम्बेडकर मूर्ति चौराहा पर एक व्यक्ति 01 अवैध देशी तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ मौजूद है। इस […]

You May Like

Breaking News

advertisement