अहरौला आज़मगढ़: युवती का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर परेशान करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


थाना – अहरौला

युवती का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर परेशान करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

1.पूर्व की घटना – दिनाकं 23.12.2022 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि मुकेश कुमार पुत्र दूधनाथ ग्राम बरामदपुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी की बहन की फोटो को आपत्तिजनक तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट करना व मना करने पर जान से मारने की धमकी देना तथा फर्जी नोटरी बनवाकर नोटरी पर शादी कर लेने को लेकर परेशान किया जा रहा है । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 441/22 धारा 376/501/506 भादवि व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना निरीक्षक अपराध श्री महेन्द्र कुमार यादव थाना अहरौला आजमगढ़ द्वारा की जा रही थी।

2.गिरफ्तारी का विवरण – आज दिनांक 25.12.2022 निरीक्षक अपराध महेन्द्र कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त को फूलवरिया बाजार तिराहे से समय करीब 08.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।

3. पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 431/2022 धारा 323/504/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।

4.गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता – 1. मुकेश कुमार पुत्र दुधनाथ निवासी बरामदपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष।

5.गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
निरीक्षक अपराध श्री महेन्द्र कुमार यादव थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
का0 मुकेश कुमार गुप्ता थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अहरौला आज़मगढ़: 120 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Sun Dec 25 , 2022
थाना – अहरौला 120 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार आज दिनाकं 25.12.2022 को प्रभारी निरीक्षक श्री योगेंद्र बहादुर सिंह मय हमराह थाना अहरौला जपनद आजमगढ़ द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान ओमप्रकाश सिंह पुत्र स्व0 राम प्रसाद सिंह सा0 कोर्राघाटमपुर थाना अहरौला आजमगढ़ को 100 लीटर अवैध शराब के […]

You May Like

Breaking News

advertisement