लेखपाल हत्याकांड का 25 हजार का इनामिया आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : लेखपाल मनीष कश्यप हत्याकांड में फरीदपुर पुलिस और एसओजी टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ सोमवार को सुबह गौसगंज के पास नहर पटरी के किनारे हुई। इस मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों को अब तक जेल भेज चुकी है। सूरज और अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।
फरीदपुर तहसील परिसर से लेखपाल मनीष चंद्र कश्यप के ड्यूटी के दौरान लापता होने की बात सामने आई थी। लेखपाल की मां मोरकली ने पहले बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। 2 दिसंबर 2024 को मामला अपहरण में बदल गया। उसके बाद पुलिस ने 15 दिसंबर 2024 को मुख्य आरोपी ओमवीर उर्फ अवधेश की निशानदेही पर मनीष का कंकाल और अन्य सामान बरामद किया था। जांच में पता चला सूरज और उसके साथ नन्हे और नेत्रपाल ने मिलकर मनीष का अपहरण किया और गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शव को थाना सुभाषनगर क्षेत्र में झाड़ियों में फेंक दिया था।
इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी ओमवीर उर्फ अवधेश समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये इनाम की घोषणा कर रखी है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ के दौरान सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी ने पुलिस टीम को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रघुवंशी की पेंटिंग कुंभ प्रदर्शनी में शामिल

Tue Jan 14 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : प्रयागराज में आयोजित होने वाला दुनिया में आयोजित होने वाला सबसे बड़ा धार्मिक और आस्था का आयोजन महाकुंभ 2025 मेला के टेंट सिटी में इंडियन कंटेंपरेरी आर्ट सोसाइटी उड़ीसा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पेंटिंग प्रदर्शनी में बरेली के प्रसिद्ध एवं राष्ट्रीय कला रत्न से सम्मानित […]

You May Like

advertisement