मठ के नाम पर धोखाधड़ी कर अवैध सम्पत्ति अर्जित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


थाना गम्भीरपुर
मठ के नाम पर धोखाधड़ी कर अवैध सम्पत्ति अर्जित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना – दिनांक 17.01.2023 को वादी मुकदमा महन्त ज्ञान दास मठ समिति बाबा युवराज दास देवदत्त मठ संस्थान भवतर चक भवतर द्वारा प्रार्थनापत्र दिया गया कि ग्राम सभा भवतर मे बाबा युवराज दास देवदत्त दास मठ सस्थान के महन्त ज्ञानदास है उनकी उम्र ज्यादा होने के कारण महन्त कल्पदेव दास द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर अपने नाम का पोस्टर लगवाकर मठ के नाम पर लोगो से घूम घूम कर धन उगाही कर रहा है तथा मठ के अन्य सदस्यो से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 21/2023 धारा 419/420/467/468/471/504/506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक 03.04.2023 को उपनिरीक्षक विजय नरायण तिवारी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंन्धित अभियुक्त महन्त कल्पदेव दास को मुहम्मदपुर में जौनपुर वाराणसी तिराहे से समय करीब 21:05 बजे गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त– कल्पदेव यादव पुत्र बुध्धू यादव निवासी भटपूरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र 51 करीब वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. उ.नि. विजय नरायण पाण्डेय थाना गम्भीरपुर आजमगढ़।
  2. का0 धीरज कुमार त्रिपाठी थाना गम्भीरपुर आजमगढ़।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रंगादारी मागंने व धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Tue Apr 4 , 2023
थाना बरदहरंगादारी मागंने व धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तारपूर्व की घटना – दिनांक 14.02.23 को वादी मुकदमा उर्मिला पत्नी शिवनाथ विन्द सा0 रसूलपुर तुंगी थाना बरदह जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि भूमि विक्रय से प्राप्त रुपयो के लालच में अभियुक्तोहरिलाल, रमेश यादव व अन्य 07 […]

You May Like

Breaking News

advertisement