अतरौलिया आज़मगढ़: मस्जिद में लाठी-डंडे रखने का लगा आरोप

मस्जिद में लाठी-डंडे रखने का लगा आरोप

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि आज़मगढ़ जिले के कोयलसा बाजार में दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई जिसमें कई लोगों को चोटें आई। इस संबंध में पुलिस ने थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0124/22 धारा 147/148/ 458/295A/323/504/506/452/354B/427 IPC पंजीकृत किया गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। मीडिया से बातचीत के दौरान पीडित पक्ष ने बताया कि सुबह हमारे विपक्षियो के लड़के का एक्सीडेंट हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई। विपक्षी चाहते थे कि बाजार के सभी लोग बाजार को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करें लेकिन हम लोगो ने ऐसा नही किया जिसके चलते विपक्षियों ने हम पर हमला बोल दिया। जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमारे घर के बगल में मस्जिद है, उस मस्जिद में लाठी डंडा सहित अन्य कई हथियार रखे गए थे। उसी मस्जिद से लाठी डंडा सहित अन्य कई हथियार निकाल कर हमारे ऊपर हमला कर दिया गया। उनका कहना है कि हम लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। पीड़ित पक्ष ने तहरीर के माध्यम से यह भी आरोप लगाया है कि उनके घर में महिलाओं के साथ अभद्रता की गई है। वहीं इस मामले मे पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला संज्ञान में आया है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष लोगों की भी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जय महाकाल ट्रस्ट द्वारा श्री दुर्गा शतचंडी पाठ महायज्ञ में हुई माँ महागौरी की पूजा

Sat Apr 9 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – धर्मवीर, मां कामाख्या ज्योतिष केंद्र। कुरूक्षेत्र,9 अप्रैल : जय मां दुर्गा जय श्री महाकाल ट्रस्ट कुरूक्षेत्र द्वारा चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष्य में करवाए जा रहे श्री दुर्गा शतचंडी पाठ महायज्ञ में शनिवार को मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा […]

You May Like

advertisement