![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/20220427_130031-1024x768.jpg)
थाना अतरौलिया
किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
- पूर्व का विवरण- दिनांक- 09.03.2022 को थाना अतरौलिया के एक गाँव के व्यक्ति द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि दिनांक 08.03.22 को अभियुक्त नीलेश निषाद उर्फ छोटू पुत्र लालमनी निषाद निवासी भभया देवदा थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर जो ग्राम देहुला गोसाई में अपने दीदी के घर रहता था वादी की नाबालिग लड़की जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष है को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है और उसके साथ दुष्कर्म किया गया है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 77/22 धारा 363 IPC थाना अतरौलिया जिला आजमगढ बनाम नीलेश निषाद उपरोक्त के पंजीकृत किया गया था।
- गिरफ्तारी का विवरणः- आज दिनांक 27.04.22 उ0नि0 सुल्तान सिंह मय हमराह द्वारा केशरी तिराहे पर मौजूद थे तो सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त निलेश निषाद उपरोक्त रोडवेज बस स्टैण्ड अतरौलिया पास है, जिसे तत्काल मौके पर पहुँचकर पकड़ लिया गया, पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम नीलेश निषाद उर्फ छोटू पुत्र लालमनी निषाद निवासी भभया देवदा थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर उम्र 19 वर्ष बताया, बरामद लड़की मुकदमा उपरोक्त की अपहृता है। समय 11.30 बजे नियमानुसार अभियुक्त नीलेश निषाद उपरोक्त को हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 77/22 धारा 363/376 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना अतरौलिया आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त- - नीलेश निषाद उर्फ छोटू पुत्र लालमनी निषाद स्थायी निवासी भभया देवदा थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम - उ0नि0 उ0नि0 सुल्तान सिंह 2. का0 अमित सरोज 3. म0का0 दीपिका तिवारी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़