आज़मगढ़: पुलिस अभिरक्षा (कोर्ट) से फरार अभियुक्त रवि प्रकाश 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार

थाना- देवगांव

पुलिस अभिरक्षा (कोर्ट) से फरार अभियुक्त रवि प्रकाश 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार

      दिनांक- 01.07.2022 को थाना देवगांव पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 224/ 22 धारा 3/ 25 शस्त्र अधिनियम अभियुक्त रवि प्रकाश पुत्र स्वर्गीय राजबहादुर निवासी मसीरपुर थाना देवगांव आजमगढ़ को माननीय न्यायालय एसीजेएम 10 के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु आरक्षी अखिलेश गौड़ व होमगार्ड राम किशन चौरसिया लेकर आए थे, अभियुक्त रवि प्रकाश को अवैध शस्त्र रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। थाने की पुलिस आरोपी को रिमांड के लिए कोर्ट लाई थी, उसी समय मौका पाकर आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।

दिनाँक 02.07.2022 को प्रभारी निरीक्षक देवगांव शशि मौली पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त रवि प्रकाश पुत्र स्व0 राजबहादुर नि0 मसीरपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ को भीरा मोड़ लालगंज के पास से समय करीब 21.10 बजे पकड़ लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
अभियोग पंजीकृत –
1.मु0अ0सं0 224/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवगांव आजमगढ़ बनाम नैनेष यादव

  1. मु0अ0सं0 298/2022 धारा 223/224 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़
    अपराधिक इतिहास
    (1)मु0अ0स0 99/2006 धारा 401 भादवि थाना देवगाँव
    (2)मु0अ0स0 208/2012 धारा 380 भादवि थाना देवगाँव आजमगढ़
    (3) मु0अ0स0 438/2011 धारा 323/308/457/504/506 भादवि थाना देवगाँव आजमगढ़
    (4) मु0अ0स0 23/2016 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना देवगाँव आजमगढ़
    (5) मु0अ0स0 299/2016 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना देवगाँव आजमगढ़
    (6) मु0अ0स0 196/2021 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना देवगाँव आजमगढ़
    गिरफ्तारी का स्थानः-
    भीरा मोड लालगंज ,दिनाँक 02.07.2022 समय 21.10 बजे
    *गिरफ्तार अभियुक्त—
    रवि प्रकाश पुत्र स्व0 राजबहादुर नि0 मसीरपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
    *पूर्व में बरामदगी .*
  2. एक अदद कट्टा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
    गिरफ्तार करने वाली टीम –
    (1)प्रभारी निरीक्षक शशिमौलि पाण्डेय थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
    (2)का0 सुरेश राजभर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
    (3) का0 धऱणीधर शुक्ला थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
    (4) म0का0 मालती सागर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
    (5)म0का0 पूजा कुशवाहा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
    (6) का0 अखिलेश गौड़ थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
    (7)का0दिनेश सोनकर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
    (8) का0 आशुतोष त्रिपाठी थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
    (9)का0 धरणीधर शुक्ला थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
    (10)हे0का0 राममनोहर पाल थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
    (11) का0 कुलदीप वर्मा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
    (12) हो0गा0रामकिशुन चौरसिया थाना देवगाँव जनपद आजमगढ

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Sun Jul 3 , 2022
थाना कन्धरापुर01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तारदिनांक- 03.07.2022 को थाना प्रभारी ज्ञानचन्द्र शुक्ला मय हमराहीयान के थाना स्थानीय से रवाना होकर क्षेत्र में मामूर था कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त रवि यादव पुत्र स्व0 शंकर यादव साकिन ग्राम आजमपुर, थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ अपने […]

You May Like

Breaking News

advertisement